फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Terrorist Attack: कमल और अनुज के बलिदान से बुझ गए घर के इकलौते चिराग, तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हुए परिजन

Tue, 09 Jul 2024 08:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/लैंसडौन
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/लैंसडौन Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jul 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Kathua Terrorist Attack Uttarakhand Pauri martyrs Kamal And anuj Only son in Family Emotional Story
बलिदानी कमल और अनुज - फोटो : अमर उजाला

कठुआ में हुए आतंकी हमले में पौड़ी जिले के रिखणीखाल तहसील के दो बेटों हवलदार कमल सिंह और राइफलमैन अनुज नेगी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके बलिदान होने की खबर से कोटद्वार से लेकर रिखणीखाल तक शोक छा गया।



दोनों जवान अपने घरों के इकलौते चिराग थे। देर शाम उनका पार्थिव शरीर पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट और फिर कोटद्वार लाया गया। कोटद्वार बेस अस्पताल में पूरे सैन्य सम्मान के साथ लाए गए पार्थिव शरीरों पर लोगों ने पुष्पांंजलि अर्पित कर भारत माता के जयघोष लगाए।

Terrorist Attack: उत्तराखंड पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें

Kathua Terrorist Attack Uttarakhand Pauri martyrs Kamal And anuj Only son in Family Emotional Story
बलिदानी कमल और अनुज - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह सेना के वाहनों से दोनों बलिदानियों के पार्थिव शरीर को उनके गांव ले जाया जाएगा। यहां परिजनों को अंतिम दर्शन कराने के बाद उनके पैतृक घाट मंदाल नदी के तट पर बंजा देवी व टांडा महादेव पर राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Kathua Terrorist Attack Uttarakhand Pauri martyrs Kamal And anuj Only son in Family Emotional Story
बलिदानी को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

कमल सिंह बीते 20 जून को गांव में संपन्न हुई पूजा में हिस्सा लेकर कुछ दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे। वह घर के इकलौते बेटे थे। उनकी तीन बहनें हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। कमल के चाचा भोपाल सिंह बताते हैं कि कमल के पिता का देहांत काफी साल पहले हो गया था। घर पर उनकी माता और दादी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kathua Terrorist Attack Uttarakhand Pauri martyrs Kamal And anuj Only son in Family Emotional Story
बलिदानी के परिजन हुए बेसुध - फोटो : अमर उजाला

राइफलमैन अनुज नेगी घर के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन भी है। उनके पिता भारत सिंह वन विभाग में दैनिक कर्मचारी थे। मां सरिता देवी गृहिणी हैं। 

विज्ञापन
Kathua Terrorist Attack Uttarakhand Pauri martyrs Kamal And anuj Only son in Family Emotional Story
सीएम धामी ने दी जवानों को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

लोग उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाने के लिए गांव पहुंचने लगे हैं। गांव व घर में मातम का छाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed