फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिरफिरा आशिक: व्हाट्सएप चैटिंग के बाद मां-बेटी के खिलाफ उफना था नफरत का ज्वार, बेरहमी से लिया बदला और फिर...

Fri, 02 Sep 2022 06:44 PM IST
अलका त्यागी आरडी खान, अमर उजाला, काशीपुर
आरडी खान, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Sep 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
Kashipur Crime news: Lover done mother daughter brutal murder after angry from whatsapp chatting
काशीपुर में मां बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

‘मैं तुम्हें भूल जाऊं, यह हो नहीं सकता और तुम किसी और की हो जाओ, ये मैं होने नहीं दूंगा।’ धड़कन फिल्म के इस डायलॉग को दोहराते हुए सलमान ने सिर्फ पांच मिनट के अंतराल में दो जिंदगियां खत्म कर दीं। इसके बाद सरेंडर भी कर दिया। 



Double Murder: प्रेमिका के रिश्ते की बात सुन प्रेमी के सिर पर सवार हुआ खून, दिनहदाड़े मां-बेटी की कर दी हत्या

सलमान का आक्रोश न सिर्फ शीबा के प्रति था बल्कि उसकी मां को वह रिश्तों में दरार आने की मुख्य वजह मान रहा था। इस बात का खुलासा सलमान और शीबा के बीच हुई करीब ढाई घंटे की व्हाट्सएप चैटिंग से हुआ है। बुधवार की रात  ढाई घंटे तक हुई व्हाट्सएप चैटिंग में शीबा ने जहां सलमान पर उसे बदनाम करने की तोहमत मढ़ी, वहीं सलमान ने उसकी गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये हड़पकर धोखा देने का आरोप लगाया। 

सलमान रामनगर में शीबा की हत्या करना चाहता था। उसने शीबा को ठिकाने लगाने का प्लान कई दिन पहले ही तैयार कर लिया था। सलमान ने चार दिन पहले ही मुख्य बाजार से एक चाकू खरीदा था। इस चाकू को वह अपनी स्कूटी की डिक्की में रखता था।

एक दिन पहले ही वह शीबा को लेकर रामनगर के एक रिजॉर्ट में गया था। वहां भी उनके बीच कहासुनी हुई। सलमान वहीं उसकी हत्या करने की फिराक में था लेकिन वह यह दुस्साहस नहीं कर सका। चैटिंग के बाद उसे शीबा से नफरत हो गई जिस पर उसने मां-बेटी की हत्या करने की ठान ली। 

Trending Videos
Kashipur Crime news: Lover done mother daughter brutal murder after angry from whatsapp chatting
पुलिस जुटी जांच में - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ला अल्ली खां निवासी सलमान और शीबा की प्रेम कहानी का सिलसिला 10 साल पहले शुरू हुआ। शीबा का परिवार दरगाह वाली गली में सलमान के घर के सामने किराये पर रहता था। सलमान का उसके घर आना-जाना होने लगा। कुछ दिन बाद शीबा के पिता ने दूसरी जगह मकान खरीद लिया लेकिन बैंक का लोन चुकता न होने के कारण मकान नीलाम हो गया। 

Kashipur Crime news: Lover done mother daughter brutal murder after angry from whatsapp chatting
मां बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मुफलिसी के दौर में सलमान उसके परिवार की मदद करने लगा। शीबा के पिता कई साल से दुबई में काम करते हैं चार साल पहले उसका भाई शावेज भी दुबई चला गया। सलमान ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले वह प्लंबर का काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया था। इस दौरान उसने अपनी पूरी कमाई घर न भेजकर शीबा और उसकी मां को भेजी। उसका कहना है कि पहले दोनों मां-बेटी उसके साथ रिश्ता करने पर सहमत थे लेकिन शीबा पिछले एक-डेढ़ साल से उसे नजरअंदाज कर रही थी। वह उसका फोन तक अटेंड नहीं कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashipur Crime news: Lover done mother daughter brutal murder after angry from whatsapp chatting
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

छह अगस्त को सलमान सऊदी अरब से घर लौटा। वह कई बार शीबा से मिला लेकिन शीबा का व्यवहार उसके प्रति रूखा रहा। इस दौरान उसे जानकारी मिली कि शीबा के परिजनों ने ग्राम मिस्सरवाला निवासी एक युवक से उसका रिश्ता तय किया था लेकिन किसी कारण से यह रिश्ता टूट गया। परिवार के लोग अब दूसरी जगह उसके रिश्ते की तैयारी कर रहे थे। इसी सिलसिले में उसके पिता और भाई भी दुबई से आए थे। 

विज्ञापन
Kashipur Crime news: Lover done mother daughter brutal murder after angry from whatsapp chatting
मां बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

शीबा का भाई शावेज पिछले महीने और पिता रईस 10 अगस्त को दुबई लौट गए। रिश्ते के बारे में पूछने पर शीबा की मां का कहना था कि वह (सलमान) साधारण प्लंबर है और उनके स्टेटस का नहीं है। इस कारण वह अपनी बेटी का विवाह कहीं और करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed