फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Murder: प्रेमिका के रिश्ते की बात सुन प्रेमी के सिर पर सवार हुआ खून, दिनहदाड़े मां-बेटी की कर दी हत्या

Thu, 01 Sep 2022 03:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Sep 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
lover killed girlfriend and mother brutal murder in Kashipur Uttarakhand
मां बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड कुमाऊं के काशीपुर में गुरुवार को दिन दहाड़े हुई खौफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह तय हुआ तो प्रेमी के सिर पर खून सवार हो गया हो गया। और इस गुस्से में उसने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। 



प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह होने से नाराज होकर प्रेमिका और उसकी मां की धारदार हथियार से खुलेआम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई दोहरी हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद आरोपी हथियार समेत कोतवाली पहुंचा जहां पर उसने प्रेमिका और उसकी मां की हत्या करना कुबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।

काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां इमली चौक पर रईस अपनी पत्नी शबाना और बेटी शिवा और बेटे शाबेज के साथ रहते हैं। पिछले कई वर्षों से दुबई में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। वहीं आरोपी सलमान भी मोहल्ला अल्ली खां में ही रहता है। पिछले एक साल से सऊदी अरब में जाकर प्लंबर का काम करता था।

lover killed girlfriend and mother brutal murder in Kashipur Uttarakhand
मां बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सलमान डेढ़ माह पूर्व ही सऊदी अरब से वापस काशीपुर अपने घर आ गया था।  सलमान और शिवा दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। सलमान का सऊदी अरब जाने से पूर्व से ही शिवा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थी।

 

 

lover killed girlfriend and mother brutal murder in Kashipur Uttarakhand
पुलिस जुटी जांच में - फोटो : अमर उजाला
सलमान ने सऊदी अरब से आने के बाद प्रेमिका शिवा से शादी करने को कहा था, लेकिन शिवा शादी करने से टालमटोल कर रही थी। इसी दौरान सलमान को ज्ञात हुआ कि शिवा का ग्राम मिस्सर वाला में किसी के साथ रिश्ता हो गया है और कुछ दिन बाद उसकी शादी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
lover killed girlfriend and mother brutal murder in Kashipur Uttarakhand
रुड़की में तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

दूसरी जगह शादी होने की बात सुनने के बाद वह आग बबूला हो गया। और शिाव को जान से मारने निकल पड़ा। शिवा कार की ड्राइविंग सीख कर घर लौट रहे थी तभी आवेश में आए सलमान ने धारदार चाकू से सड़क पर ही चाकू से बार-बार गले और पेट में वार कर मौत के घाट उतार दिया। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड निर्माण की कहानी: निहत्थों पर चली गोलियां, 42 शहादतों के बाद मिला अलग राज्य, याद कर सहम जाता है दिल

 

विज्ञापन
lover killed girlfriend and mother brutal murder in Kashipur Uttarakhand
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सलमान यहीं नहीं रुका इसके बाद वह चाकू लेकर प्रेमिका के घर में घुस गया जहां पर सलमान ने शिवा की मां सबाना (50 वर्ष) को भी चाकू से कई बार वार कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्या करने के बाद सलमान सीधा कोतवाली पहुंचचा और पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed