फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमा और चंद्रग्रहण आज, बन रहे ये खास योग, मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

Mon, 30 Nov 2020 02:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 30 Nov 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima and Chandra Grahan 2020 News In Hindi : auspicious co incidence will make your wish come true
ganga snan - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है। साथ ही सोमवार को लगने वाला साल का आखिरी चंद्रग्रहण कई मामलों में विशेष होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर्व के कारण चंद्रग्रहण का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि सोमवार को लगने वाला चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। इसलिए इस बार सूतक नहीं लगेगा।

Kartik Purnima and Chandra Grahan 2020 News In Hindi : auspicious co incidence will make your wish come true
- फोटो : पेक्सेल्स

ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर दो मिनट पर एक छाया से पहला स्पर्श होगा। जबकि, अपराह्न तीन बजकर 13 मिनट पर परमग्रास चंद्रग्रहण होगा और शाम पांच बजकर 23 मिनट पर उपच्छाया से अंतिम स्पर्श करेगा।

Kartik Purnima and Chandra Grahan 2020 News In Hindi : auspicious co incidence will make your wish come true
- फोटो : Pixabay

30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर रोहिणी नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। संपूर्ण मास में स्नान, तुलसी, विष्णु की पूजा और गंगा के किनारे दीपदान का महत्व बताया गया है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक दिन में दो बजकर 26 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मैया और तुलसी के पास दीप जलाने से महालक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Purnima and Chandra Grahan 2020 News In Hindi : auspicious co incidence will make your wish come true

ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप भारद्वाज और पीयूष भटनागर ने बताया कि इस दिन किए जाने वाले दान पुण्य समेत कई धार्मिक कार्य विशेष फलदाई होते हैं। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था। दूसरी मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन महादेव ने त्रिपुरासुर का वध भी किया था।

विज्ञापन
Kartik Purnima and Chandra Grahan 2020 News In Hindi : auspicious co incidence will make your wish come true

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक भरणी अथवा रोहिणी नक्षत्र का संयोग यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्राप्त हो जाए तो वह विशेष फलदाई होता है, इसलिए यह पूर्णिमा बेहद फलदाई है। इस दिन स्नान, ध्यान, पूजा, यज्ञ और अनुष्ठान किए जाने पर उसका दोगुना फल प्राप्त होता है। उनके मुताबिक पूर्णिमा पर सत्यनारायण व्रत एवं कथा सुनने का भी बड़ा महत्व है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed