फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्या पूजन 2018: राशि के अनुसार देखें अष्टमी-नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें महागौरी को प्रसन्न

Wed, 17 Oct 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Oct 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Kanya pujan 2018 shubh muhurat and timing according to zodiac sign
कन्या पूजन

शारदीय नवरात्र में आज घर-घर अष्टमी पूजन कर कन्या जिमाई गई। नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ ही भक्त उपवास करते हैं। कन्या पूजन के बाद ही उपवास पूरा माना जाता है। इसलिए नवरात्र में अष्टमी-नवमी पर नौ कन्याओं का पूजन करने का विधान है। 

Kanya pujan 2018 shubh muhurat and timing according to zodiac sign
astrology - फोटो : astrology

शास्त्री खीमानंद भट्ट ने बताया कि बुधवार को कन्या पूजन करने का शुभ मुहूर्त सुबह 8.46 बजे से 1.15 बजे तक का है। इस दौरान मेष, सिंह, धनु, मिथुन, तुला, कुंभ राशि के लोगों के लिए सुबह 8.46 बजे से 11 बजे तक कन्या पूजन का शुभ मुहूूर्त है। इस दौरान कन्या पूजन करने से आर्थिक लाभ मिलता है। वृषभ, कन्या, मकर, कर्क, मीन, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक शुभ मुहूर्त है।

Kanya pujan 2018 shubh muhurat and timing according to zodiac sign
kanya pujan

अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी का पूजन किया जाता है। पूजन के समय अग्यारी करने के बाद आप कन्या भोजन कराएं। सुबह महागौरी की पूजा के बाद घर में नौ कन्याओं और एक बालक को घर पर आमंत्रित किया जाता है। पूजा करने के बाद उन्हें हलवा, पूरी और चने का प्रसाद दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanya pujan 2018 shubh muhurat and timing according to zodiac sign
kanya pujan

कन्या पूजन के लिए सुबह स्नान कर भगवान गणेश और मां महागौरी की पूजा करें। पूजन के लिए बुलाई गई कन्याओं के पैर धुलाकर उन्हें बैठने के लिए आसन दिया जाए। जिसके बाद कन्याओं की आरती कर उन्हें भोजन कराया जाए। भोजन कराने के बाद कन्याओं को भेंट और उपहार दें। 

विज्ञापन
Kanya pujan 2018 shubh muhurat and timing according to zodiac sign
kanya pujan

18 अक्तूबर को नवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 8.34 बजे से 12.54 बजे तक है, जबकि मेष, सिंह, धनु, मिथुन, तुला, कुंभ राशि के लोगों के लिए कन्या पूजन करने का शुभ मुहूर्त 8.34 बजे से 10.58 बजे तक है। वृषभ, कन्या, मकर, कर्क, मीन, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए 11 बजे से 12.58 बजे तक का शुभ मुहूर्त है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed