फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसा होते ही इधर-उधर बिखर गए शव, मौत के मुंह से ऐसे सही सलामत निकल आई एक साल की बच्ची, तस्वीरें...

Tue, 16 Oct 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Updated Tue, 16 Oct 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Girl Child Alive After Horrible road accident in uttarkashi photos
हादसे में बची एक साल की बच्ची

जाको राखे साईयां, मार सके न कोय... यह वाक्य भड़कोट वाहन हादसे से सकुशल बची एक वर्ष की वंशिका पर सटीक बैठती है। हादसे में बच्ची को खरोंच तक नहीं आई है, जबकि दुर्घटना में बच्ची की मां और दादा की मौत हो गई है। बनकोट निवासी संदीप सिंह की पत्नी कृष्णा देवी व पिता पुलम सिंह एक वर्ष की वंशिका को लेकर चिन्यालीसौड़ जा रहे थे। जहां सुकन्या समृद्धि योजना के तहत वंशिका का बैंक खाता खुलवाया जाना था, लेकिन काल के कुचक्र ने ऐसा फेर रचा कि भड़कोट बैंड के निकट उनका वाहन खाई में जा गिरा। 

Girl Child Alive After Horrible road accident in uttarkashi photos
हादसे में बची एक साल की बच्ची

हादसे में वंशिका की मां कृष्णा देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दादा पुलम सिंह की हायर सेंटर रेफर करते समय मौत हो गई। वहीं वंशिका को खरोंच तक नहीं आई है। रेस्क्यू टीम ने बच्ची को खाई से बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि वंशिका के पिता जिले से बाहर किसी होटल में काम करते हैं, लेकिन आजकल छुट्टी पर घर आए हुए हैं। हादसे के बाद अब घर में बच्ची के पिता सहित दादी व चाचा ही बचें हैं, जो खेतीबाड़ी कर गुजारा करते हैं।

Girl Child Alive After Horrible road accident in uttarkashi photos
उत्तरकाशी में हादसा

धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह भड़कोट गांव के पास एक टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जबकि दो अन्य घायलों को देहरादून रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना का कारण प्रथमदृष्टया ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे बनकोट जगड़गांव से ग्रामीणों को लेकर आ रही टैक्सी भड़कोट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से पचास फीट नीचे खड्ड में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Child Alive After Horrible road accident in uttarkashi photos
उत्तरकाशी में हादसा

हादसे का पता चलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। चिन्यालीसौड़ से पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक समेत कुछ दस लोग सवार थे। इनमें कृपाल सिंह (65) पुत्र काल्या सिंह निवासी दिचली, बनकोट गांव की दीपना देवी (55) पत्नी विशन सिंह एवं कृष्णा देवी (24) पत्नी संदीप तथा भेंगवालगांव की लक्ष्मी देवी (32) पत्नी विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलम सिंह (52) पुत्र महानंद निवासी बनकोट ने हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश ले जाते समय हवाईपट्टी पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Girl Child Alive After Horrible road accident in uttarkashi photos
उत्तरकाशी में हादसा

हादसे में गंभीर रूप से घायल बनकोट गांव के सोबन सिंह (34) पुत्र विशन सिंह और प्रियंका (24) पुत्री रमेश को हेलीकॉप्टर की मदद से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जबकि घायल वाहन चालक बनकोट निवासी विद्या सिंह(45) पुत्र कमल सिंह और सुषमा (30) पत्नी सुभाष चंद्र को एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया। हादसे में मृत कृष्णा देवी की एक साल की बेटी वंशिका को सामान्य चोटें आयीं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed