कांवड़ मेला पूरी तरह चरम पर पहुंच चुका है और गंगा घाटों से लेकर हाईवे केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने खुद कांवड़ियों के पैर धोए। इसके बाद हरकी पैड़ी पर माैजूद कांवड़ यात्रियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई।
जयकारों से गूंजी धर्मनगरी: सीएम धामी ने पैर धोकर किया कांवड़ियों का स्वागत, हेलीकाॅप्टर से की गई पुष्पवर्षा
धर्मनगरी में पैदल जाने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या में कमी आई है तो डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरिद्वार से जाने और आने वाले रास्तों पर डाक कांवड़ियों का कब्जा है।
सोमवार को 62 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। नाै दिन के अंदर दो करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों की संख्या पहुंच गई है।
#WATCH | Uttarakhand: Flowers are being showered on Kanwariyas from a helicopter near Om Bridge in Haridwar. pic.twitter.com/jsPTdaZIUY
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया किअलग-अलग जगहों से गंगा में डूबते हुए 47 यात्रियों को जल पुलिस, एसडीआरएफ की टीमों ने बचाया है। एक लापता हुआ है।
वहीं, बड़ी संख्या में डाक कांवड़ियों के पहुंचने से शाम होते ही भीड़ और अधिक बढ़ रही है। ऐसे में अब तीन दिन पुलिस की भी अग्नि परीक्षा रहेगी।