ग्लैमरस कंगना रनौत अभी फिल्म मर्णिकणिका की शूटिंग में व्यस्त है, लेकिन इसके बाद उनका अगला प्रोजेक्ट बेहद खास है। जल्द ही वह एक बायोपिक में दिखेंगी, लेकिन इस बायोपिक में काम के दौरान कंगना को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
2 of 10
kangana ranaut and Arunima Sinha
कंगना रनौत माउंटेन गर्ल अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक में नजर आएंगी। अपनी मेहनत के दम पर पर्वतारोहण के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुकी इस माउंटेन गर्ल की कहानी अब बड़े पर्दे पर भी दिखेगी।
एक पैर न होने और तमाम मुश्किलों के बावजूद दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली अरुणिमा सिन्हा पर बायोपिक तैयार की जा रही है। कंगना रनौत ‘अरुणिमा : ए स्टोरी ऑफ माउंटेनियर’ नाम से तैयार हो रही बायोपिक में अरुणिमा का किरदार निभाएंगी।
4 of 10
कंगना रनौत
- फोटो : फाइल फोटो
फिल्म वर्ष 2019 में गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ ही उसका निर्देशन भी कंगना हीं करेंगीं। यह उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म है। अरुणिमा ने बताया कि कई बड़े फिल्मी सितारों और निर्माता-निर्देशकों ने उनकी कहानी पर फिल्म बनाने की पेशकश की थी। हालांकि उन्हें कंगना का प्रस्ताव पसंद आया।
उन्होंने कहा कि यह फिल्म युवाओं को जिंदगी में कभी हार न मानने की सीख देगी। एक पैर न होने और तमाम मुश्किलों के बावजूद दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली अरुणिमा की कहानी सामान्य लोगों के अलावा उन लोगों को भी खासा प्रोत्साहित करेगी, जो शारीरिक कमी के कारण खुद को मोहताज मान लेते हैं।