फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुदेव ने बदली अपनी चाल, इन राशि के जातकों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, इनकी किस्मत के चमकेंगे तारे

Sat, 13 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादन Updated Sat, 13 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Jupiter change position in Scorpio Good or Bad effect on All zodiac sign
astrology - फोटो : astrology

वैदिक ज्योतिष में गुरु का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। गुरु जीवन में उन्नति का कारक है इसलिए ज्योतिषशास्त्र में इसे अत्यंत शुभ माना गया है। बृहस्पति के शुभ प्रभाव से जातक का मन अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में लगता है। गुरु करियर में उन्नति, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है। ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, साल 2018 में बृहस्पति देव अधिकतर समय तुला राशि में गोचर करेंगें। 11 अक्टूबर गुरुवार के दिन रात 8.39 बजे तुला राशि से चलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। 30 मार्च, 2019 यानि शनिवार को रात 3.11 तक यानी छह महीने इसी राशि में विराजमान रहेंगें। गुरु के इस गोचर को विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं राशियों पर इस गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा। 

Jupiter change position in Scorpio Good or Bad effect on All zodiac sign
aries - फोटो : aries

मेष राशि : आपके लिए यह गोचर ज्यादा शुभ नहीं है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। गुरु की वंदना करते हुए प्रयास करते रहें। अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। रिसर्च से जुड़े लोगों को लाभ होगा। साइंस या अध्ययन में लगे लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी। शनि और बुध के नक्षत्र में आने पर बेहतर परिणाम मिलेंगें। 

वृषभ राशि: जीवनसाथी की ओर से खुशियां मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। साझेदारी से व्यापार में लाभ होगा। नौकरी, व्यवसाय और पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। करियर में परेशानियां आएंगी। जंक फूड और वसायुक्त आहार से दूर रहें। लिवर और पैंक्रियाज का ध्यान रखें। गुरु के इस गोचर के दौरान आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। 

Jupiter change position in Scorpio Good or Bad effect on All zodiac sign
कर्क राशि

मिथुन राशि : इस दौरान शत्रु और विरोधी परेशान कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी नौकरी मिल सकती है साथ करियर में भी सफलता के योग बने हुए हैं। वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं और पार्टनर से दूर भी रहना पड़ सकता है। कानूनी मामले भी परेशान कर सकते हैं। नौकरी में किसी तरह के आरोप का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। प्रयास भी सफल नहीं हो पाएंगे।

कर्क राशि : घर में कोई नन्हा मेहमान आ सकता है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। किसी उच्च अधिकारी की मदद मिल सकती है। अच्छे लोगों की संगत में रहेंगे। इस समय आप खूब मौज-मस्ती करेंगे और आपका अधिकतर समय मनोरंजन में ही बीतेगा। भाग्य पर ज्यादा भरोसा करेंगे। कभी-कभी स्टॉक मार्केट में फायदा हो सकता है लेकिन कोई बड़ा निवेश करने से बचें और अपनी लालसा पर नियंत्रण रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter change position in Scorpio Good or Bad effect on All zodiac sign
सिंह राशि

सिंह राशि : ये गोचर आपके लिए थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद की संभावना है। अपमान सहना पड़ सकता है। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। रोजमर्रा की जिंदगी या रूटीन में थोड़ा बदलाव आ सकता है। स्टॉक मार्केट में नुकसान उठाना पड़ सकता है। लॉटरी आदि में पैसा ना लगाएं। आपको कुछ ऐसे सपने आ सकते हैं जो आगे चलकर सच हो जाएं। 

कन्या राशि: व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में किसी तरह का निवेश करने से बचें। लापरवाही की वजह से प्रमोशन रूक सकता है। मेहनत और लगन के साथ काम करें। घर बदल सकते हैं। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कम्यूनिकेशन बेहतर हो पाएगी। 
 

विज्ञापन
Jupiter change position in Scorpio Good or Bad effect on All zodiac sign
तुला राशि

तुला राशि: पैसों का संचय करेंगें और धन लाभ की भी संभावना है। निवेश कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। दूसरों को प्रभावित कर पाएंगें। प्रमोशन मिल सकती है। इस दौरान आपके जीवन में बहुत कुछ अच्छा घटित हो सकता है। प्रतिद्वंदी आपका सामना करने में असमर्थ रहेंगे। कला और जादू-टोने से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। इस समय मां की सेहत बिगड़ सकती है, उनका ध्यान रखें। 

वृश्चिक राशि: इस दौरान आपको कष्ट सहना पड़ सकता है। चुनौतियां और परेशानियां आ सकती हैं। निवास स्थान बदलने के योग हैं। खर्च अधिक होने की वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। इस साल नहीं तो अगले साल होगा। शादी या किसी बच्चे का जन्म हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed