फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसे के बाद दादा-दादा चिल्लाते रहे वंश और शानू, शव देखते ही मच गया कोहराम, तस्वीरें...

Sat, 13 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 13 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Car Accident in Rudraprayag two child lost their Grandfather photos
रुद्रप्रयाग में कार हादसा

कार हादसे में घायल दोनों बच्चे तेज दर्द से छाई बेहोशी में भी अपने दादा को याद करते रहे। जिला अस्पताल  में उपचार के दौरान वंश और शानू बार-बार अपने दादा को पुकार रहे थे। बच्चों के बार-बार ‘दादा कहां हो, दादा आ जाओ’ दोहराने से वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें भी भर आई। शुक्रवार सुबह सुरेंद्र सिंह भंडारी अपने दोनों पोतों वंश और शानू के साथ मूल गांव थपलगांव जाने के लिए तैयार हुए। तब दोनों बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था। दादा ने बच्चों के लिए चिप्स, कुरकुरे, बिस्कुट, नमकीन घर से ही रख दी थी। 

Car Accident in Rudraprayag two child lost their Grandfather photos
रुद्रप्रयाग में कार हादसा

यहां तक कि गांव के लिए सब्जी व खाने का तेल व अन्य सामग्री सहित ठंड से बचने के लिए गर्म कंबल भी वाहन में रख दिए थे। करीब 11 बजे वे गौचर से रवाना हुए। पौने दो घंटे के सफर में वंश और शानू अपने दादा से खूब बतियाते रहे। इस दौरान अपने पोतों की अठखेलियों से दादा भी खुश थे, लेकिन काल को शायद यह मंजूर नहीं था। कार थपलगांव से करीब 17 किमी पहले सगणू गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

Car Accident in Rudraprayag two child lost their Grandfather photos
रुद्रप्रयाग में कार हादसा

घायल बच्चों के पिता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उनके दोनों बच्चों का अपने दादा (सुरेंद्र सिंह भंडारी) से खूब लगाव था। दादा के साथ स्कूल जाना व घर आने के साथ ही खेलना और खाना भी साथ ही होता था। यहां तक कि दोनों बच्चों को अक्सर उनके दादा ही नहलाते और तैयार करते थे। बता दें कि चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटना में दादा की मौत हो गई और उनके दोनों पोते घायल हो गए। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Accident in Rudraprayag two child lost their Grandfather photos
रुद्रप्रयाग में कार हादसा

यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच वर्षीय बालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार सुरेंद्र सिंह भंडारी ही चला रहे थे। घटनाक्रम के मुताबिक थपलगांव निवासी सुरेंद्र सिंह भंडारी अपनी आल्टो कार से शुक्रवार दोपहर गौचर से थपलगांव जा रहे थे। उनके साथ उनके दोनों पोते भी कार में सवार थे। करीब पौने एक बजे वह सणगू गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर 10 मीटर नीचे सणगू-सारी मोटर मार्ग पर छत के बल जा गिरी। हादसे में सुरेंद्र सिंह भंडारी (62) पुत्र नत्था सिंह भंडारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके दोनों पोते वंश (9) और शानू (5) पुत्र सत्येंद्र सिंह भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car Accident in Rudraprayag two child lost their Grandfather photos
रुद्रप्रयाग में कार हादसा

दर्द से कराहते हुए वंश बमुश्किल से वाहन से बाहर निकला और सड़क किनारे खड़ा होकर रोने लगा। तभी मार्ग से गुजर रहे वाहन में बैठे लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वाहन को रुकवा दिया। उन्होंने गंभीर रूप से घायल बच्चे का ढाढ़स बंधाया और वाहन में फंसे एक और बच्चे को बाहर निकाला। दोनों बच्चों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वंश के बाएं हाथ में चोट आई है, जबकि शाून के सिर के पीछे चोट से सूजन आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। विधायक भरत सिंह चौधरी, एसडीएम सदर देवानंद, सीओ श्रीधर प्रसाद बडोला ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed