{"_id":"63bcff2e43982115c446edf3","slug":"joshimath-sinking-this-is-crumbling-mountain-of-greed-of-hotels-owner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Joshimath: 'ये जोशीमठ नहीं लालच का 'पहाड़' टूट रहा है'...आखिर किसने दी बहुमंजिला इमारतें बनाने की इजाजत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath: 'ये जोशीमठ नहीं लालच का 'पहाड़' टूट रहा है'...आखिर किसने दी बहुमंजिला इमारतें बनाने की इजाजत?
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जोशीमठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आदि शंकराचार्य की तपस्थली जोशीमठ की भूमि लगातार धंस रही है। यहां मकान और होटल जमींदोज होने लगे हैं। ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर में भी दरारें आ गई हैं। अब तक यहां 678 मकानों में दरारें आ चुकी हैं।
इसी बीच आज प्रशासन ने असुरक्षित भवनों को गिरने की कवायद भी शुरू कर दी है। लेकिन ये जोशीमठ नहीं लालच का पहाड़ टूट रहा है। इस सबके बीच बड़ा सवाल यही है कि इतने संवेदनशील क्षेत्र में इतनी बड़ी इमारत बनाने की परमिशन किसने दी और अब तक इस ओर सरकारी मशीनरी का ध्यान क्यों नहीं गया।
दरअसल, लगातार दरकते जोशीमठ में सात मंजिला तक इमारतें बन गई हैं। जोशीमठ बदरीनाथ धाम का प्रवेश द्वारा है। लेकिन यह मात्र पिकनिक स्पॉट बनकर रह गया है। व्यवसायियों ने लालच में आकर जमीन का मूल्यांकन किए बिना ही यहां बड़े-बड़े होटल खड़े कर दिए हैं। जिसके नतीजे आज उनके ध्वस्तीकरण के रूप में सामने आ रहे हैं। चमोली डीएम ने भी पत्र भेजकर शासन का ध्यान अनियोजित निर्माण की ओर खींचा है।
2 of 5
होटल मलारी इन के मालिक ठाकुर सिंह राणा
- फोटो : अमर उजाला
होटल मलारी इन के मालिक ठाकुर सिंह राणा का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें होटल तोड़ने की कोई सूचना नहीं दी और ना ही कोई नोटिस दिया गया। सालों पहले करोड़ों रुपये की लागत से होटल बना था। सरकार अगर होटल गिराना चाहती है तो मुआवजा भी दे। कहा कि मुझे केंद्र और राज्य सरकार से बहुत तकलीफ है। ये होटल जनहित में तोड़ा जा रहा है तो कोई बात नहीं मैं प्रशासन के साथ हूं। बस मुझे नोटिस देना चाहिए और मेरा आर्थिक मूल्यांकन कर देना चाहिए। उसके बाद मैं यहां से चला जाऊंगा।
वहीं, होटल माउंट व्यू के मालिक सुंदरलाल सेमवाल का कहना है कि हमें हमारे होटल तोड़ने की कोई सूचना नहीं मिली है। यह हमारी आजीविका का साधन है। सरकार को हमारे लिए मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोशीमठ
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जोशीमठ बदरीनाथ धाम का प्रवेश द्वारा है। चारधाम यात्रा के दौरान जोशीमठ में लाखों श्रद्धालु जुटते हैं। श्रद्धालु यहां नृसिंह मंदिर के दर्शन करने के बाद ही बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जोशीमठ शंकराचार्य आश्रम
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा तभी सफल मानी जाती है जब पहले नृसिंह भगवान के दर्शन कर लिए जाएं। जोशीमठ से बदरीनाथ धाम की दूरी मात्र 45 किलोमीटर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।