फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरारों से दर्द में जोशीमठ: 23 दिन बाद भी प्री-फैब्रिकेटेड घरों का निर्माण नहीं हुआ पूरा, अभी करना होगा इंतजार

Sat, 11 Feb 2023 08:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Feb 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking pre-fabricated houses Construction not completed even after 23 days Uttarakhand news
मॉडल प्री-फैब्रिकेटेड घर - फोटो : अमर उजाला

भू-धंसाव बढ़ने के बाद शासन-प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए हफ्ते-दस दिन में प्री-फैब्रिकेटेड घरों के निर्माण का दावा किया था, लेकिन 23 दिन बीतने के बाद भी मॉडल घरों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों के लिए बनाए जा रहे प्री-फैब्रिकेटेड घरों का निर्माण कछुवा गति से चल रहा है।



शासन-प्रशासन ने जल्द ही इन घरों का निर्माण कार्य पूर्ण कर देने का दावा किया था। ऐसे में प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर सरकार की संजीदगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। जोशीमठ के उद्यान विभाग की भूमि पर 18 जनवरी से तीन मॉडल प्री-फैब्रिकेटेड घर बनाने का काम शुरु हुआ था, जबकि ढाक गांव में 26 जनवरी से 15 घर बनाए जा रहे हैं।

मॉडल घरों को आपदा प्रभावितों को दिखाया जाना है। प्रभावितों ने यदि इनमें रहने की सहमति दी तो ढाक सहित अन्य पुनर्वास वाली जगहों पर इन घरों का निर्माण किया जाएगा। लेकिन हटों के निर्माण की धीमी गति आपदा प्रभावितों को चिढ़ा रही है।

Joshimath Is Sinking pre-fabricated houses Construction not completed even after 23 days Uttarakhand news
प्री-फेब्रिकेटेड घर - फोटो : अमर उजाला

एक माह होने को है, लेकिन अभी तक तीन मॉडल घर तक नहीं बने हैं। इन मॉडल घरों में अभी तक टाइल्स और पानी के संयोजन भी नहीं लगाए गए हैं।

Joshimath Is Sinking pre-fabricated houses Construction not completed even after 23 days Uttarakhand news
जोशीमठ आपदा प्रभावित - फोटो : amar ujala

थ्री बीएचके घर का अभी तक सिर्फ छत का निर्माण हुआ है, जबकि दीवारों का निर्माण होना बाकी है। ढाक गांव में 26 जनवरी से 15 प्री-फैब्रिकेटेड घर बनाए जा रहे हैं। लेकिन यहां भी घरों का निर्माण बेहद धीमी गति से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking pre-fabricated houses Construction not completed even after 23 days Uttarakhand news
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रभावितों का कहना है कि जब तीन मॉडल प्री फैब्रिकेटेड घर बनाने में इतनी देरी हो रही है तो पुनर्वास होने में लंबा वक्त लग जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: युवाओं का आक्रोश नहीं थमा, साथियों की जमानत का इंतजार, हरीश रावत को पुलिस ने मिलने जाने से रोका

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking pre-fabricated houses Construction not completed even after 23 days Uttarakhand news
घरों में पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

प्री-फैब्रिकेटेड घरों को बनाने में कोई देरी नहीं हो रही है। जल्द ही ये घर बनकर तैयार हो जाएंगे। उद्यान विभाग की भूमि पर बड़े-बड़े बोल्डर थे, उन्हें जेसीबी मशीनों से हटाया गया। इसके बाद भूमि का समतलीकरण किया गया। हट निर्माण के लिए मैटरियल हिमाचल प्रदेश से आ रहा है। डिमांड के हिसाब से सामग्री जोशीमठ पहुंचाई जा रही है। -हिमांशु खुराना, डीएम, चमोली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed