मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को कपकोट में 141.57 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अगले चार साल में हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार देकर 2020 तक राज्य से गरीबी को पूरी तरह से मिटाया जाएगा और 2022 तक हर हाथ को काम दिया जाएगा।
2 of 5
हरीश रावत और किशोर उपाध्याय का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने राजकीय हाईस्कूल उत्तरौड़ा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.विष्णुदत्त जोशी के नाम पर करने समेत कई घोषणाएं की।
3 of 5
जनता के बीच सीएम रावत
- फोटो : AmarUjala
सीएम हरीश रावत ने सोमवार को केदारेश्वर मैदान में कहा कि इस साल सरकार ने एक हजार सड़कों पर काम शुरू किया है। 2018 तक कोई भी गांव सड़क से वंचित नहीं रहेगा। गांवों को उत्पादन केंद्र के रूप से बदला जाएगा।
4 of 5
harish rawat
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि लोग खेती को गले लगाकर अपनी आजीविका को मजबूत बनाएं, उत्पादन की बिक्री की व्यवस्था सरकार करेगी।
कहा कि सरकार बिच्छू घास, भांग, रामबास व भीमल के रेशे खरीदने के लिए ढाई सौ करोड़ की व्यवस्था कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और विधायक ललित फर्स्वाण ने भी सभा को संबोधित किया।