फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: उफनाई नदी में बही जीप, एक की मौत, चार लोगों को एसडीआरएफ के जवानों ने बचाया, तस्वीरें...

Mon, 19 Aug 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Aug 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Jeep swept in song river one woman death and four rescue by sdrf in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून में मालदेवता के पास सोंग नदी में एक जीप नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही उप निरीक्षण मनोहर सिंह रावत अन्य कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचे। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

Jeep swept in song river one woman death and four rescue by sdrf in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, नदी में एडवेंचर करने के प्रयास में जीप पलटने से कारोबारी परिवार के पांच लोग तेज बहाव में फंस गए थे। बचाव दल ने रस्सों की मदद से परिवार के चार सदस्यों को बचा लिया। वे सभी घायल हैं, जिनका मैक्स अस्पताल में उपचार कराया गया है। जबकि एक महिला की मौत हो गई। महिला का शव बरामद हो गया है।

Jeep swept in song river one woman death and four rescue by sdrf in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

कार नदी में बहते ही परिवार के सदस्यों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से थाना रायपुर और मालदेवता चौकी को सूचना फ्लैश की गई। सूचना पाकर पुलिस बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। वहां पर देखा तो पानी के तेज बहाव के कारण जीप और उसमें सवार लोग नदी के बीच में फंसे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jeep swept in song river one woman death and four rescue by sdrf in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस टीम ने एसडीआरएफ  टीम के पहुंचने से पूर्व ही स्थानीय लोगों की मदद से नदी के तेज बहाव में फंसे चार व्यक्तियों योगेश लोहिया (48) पुत्र हरिमोहन लोहिया, हिमांशु लोहिया (22) पुत्र हरिमोहन, सुबोध लोहिया (20) पुत्र हरिमोहन और धनंजय (24) पुत्र लोकेश निवासी जाखन, राजपुर को रस्सों की सहायता से बाहर निकाला। पानी के तेज बहाव में पत्थरों और जीप में लगने के कारण वे घायल भी हो गए। 

विज्ञापन
Jeep swept in song river one woman death and four rescue by sdrf in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

इन लोगों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ परिवार की महिला नीतू लोहिया पत्नी योगेश लोहिया भी थी। पुलिस ने महिला की तलाशी के लिए अभियान जारी रखा। नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से महिला जीप से छिटककर बह गई थी। महिला का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर महिला के शव को  शवगृह भिजवाया। बचाव टीम में सब इंस्पेक्टर मनोहर सिंह रावत, कांस्टेबल राकेश डिमरी व कांस्टेबल मनमोहन नेगी शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed