फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेनेड हमला: शारिक को जम्मू ऐसे खींच ले गई मौत, खबर सुनते ही बेसुध हुई मां, दर्दनाक तस्वीरें...

Fri, 08 Mar 2019 05:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Mar 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Jammu bus stand bomb blast Died boy Shariq family emotional photos
जम्मू हमले में मारे गए शारिक का परिवार

जम्मू बस अड्डे पर ग्रेनेड धमाके में जान गंवाने वाले शारिक को उसकी मौत ऐसे जम्मू खींच ले गई। पिता की मौत के बाद परिवार चलाने के लिए करीब दो साल पूर्व शारिक अपने मामा के पास जम्मू में सिलाई सीखने गया था।

Jammu bus stand bomb blast Died boy Shariq family emotional photos
जम्मू हमले में मारे गए शारिक का परिवार

करीब डेढ़ महीने पूर्व वह घर आया था और तभी से यहीं था। बुधवार को वह मामा के साथ जम्मू निकला और बृहस्पतिवार को उनके पहुंचते ही वहां धमाका हो गया। शारिक की मौत की खबर सुनकर मां, भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Jammu bus stand bomb blast Died boy Shariq family emotional photos
जम्मू हमले में मारे गए शारिक का परिवार

बृहस्पतिवार को जम्मू बस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड धमाके में रुड़की के टोडा कल्याणपुर निवासी मोहम्मद शारिक (17) पुत्र इंतजार की मौत की खबर जैसे ही आई परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मृतक के घर पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले शारिक के पिता की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu bus stand bomb blast Died boy Shariq family emotional photos
मृतक मो. शारिक

परिवार में मां मेहराज, बड़े आरिफ भाई और पांच बहन हैं। पिता की मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी शारिक और बड़े भाई पर आ गई थी। शारिक का बड़ा भाई आसपास मजदूरी करता था जबकि शारिक करीब दो साल पहले टोडा ऐहतमाल निवासी अपने मामा साजिद के पास जम्मू में सिलाई सीखने चला गया। 

विज्ञापन
Jammu bus stand bomb blast Died boy Shariq family emotional photos
blast - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पैसे कमाकर परिवार का हाथ बंटाने लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले शारिक घर आया था और तभी से यही था। बुधवार को वह मामा साजिद, कलियर के तेलीवाला निवासी गुलफाम पुत्र इकराम और सहारनपुर के गागलहेड़ी के दो युवकों के साथ जम्मू के लिए निकला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed