यूपी में भाजपा सांसद और विधायक में मारपीट के बाद अब हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के चयन के लिए रायशुमारी लेने पहुंचे पर्यवेक्षक महेंद्र पाल के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि कार्यकर्ताओं के दो गुटों में पर्यवेक्षक के सामने ही मारपीट शुरू हो गई।
2 of 6
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट
करीब आधा घंटे तक कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। दोनों गुटों को समझाने के काफी देर बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान बैठक में अफरातफरी का माहौल रहा। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सिविल लाइंस स्थित डाक बंगले में कांग्रेस के हरिद्वार लोकसभा सीट के पर्यवेक्षक महेंद्र पाल कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के नाम के चयन के लिए रायशुमारी करने पहुंचे थे। इस दौरान डाक बंगले में पहले से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
3 of 6
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट
पर्यवेक्षक डाक बंगले पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ता दो खेमे में बंट गए। एक खेमे ने पूर्व सीएम हरीश रावत तो दूसरे ने पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। इससे डाक बंगले का माहौल गरम हो गया। इस बीच एक खेमे ने हरीश रावत मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
4 of 6
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट
दूसरे खेमे ने इस पर ऐतराज जताया तो हंगामा हो गया। देखते ही देखते कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दोनों खेमे आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों खेमे आपस में भिड़ गए और कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। करीब पांच से दस मिनट तक दोनों खेमों के कार्यकर्ता मारपीट करते रहे। इससे डाक बंगले में अफरातफरी मच गई। किसी तरह नेताओं ने दोनों खेमों के बीच बीच बचाव कराकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया, लेकिन इसके बाद भी करीब आधे घंटे हंगामा चलता रहा।
5 of 6
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट
इस बीच कार्यकर्ताओं में मारपीट देख पर्यवेक्षक महेंद्र पाल एक कमरे में चले गए। काफी देर बाद माहौल शांत हुआ, तब जाकर उन्होंने बंद कमरे में एक-एक कार्यकर्ता को बुलाकर प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी की।