फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाड़ाहोती बॉर्डर क्षेत्र में घुस रहे गुरिल्लाओं की ITBP से झड़प, तस्वीरें

Mon, 19 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Mon, 19 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
ITBP stopped guerilla march before china border area.
guerilla march - फोटो : AmarUjala

चीन सीमा क्षेत्र में प्रवेश को लेकर एसएसबी के गुरिल्लाओं के बॉर्डर कूच को रोकने के दौरान पुलिस और आईटीबीपी के जवानों में तीखी झड़प हुई। कूच को सीमा क्षेत्र की प्रवेश चेक पोस्ट बुरांस में ही रोक लिया गया।

ITBP stopped guerilla march before china border area.
guerilla march - फोटो : AmarUjala

सीमा क्षेत्र में जाने की जिद्द पर अड़े रहने से पुलिस ने यात्रा में शामिल करीब सौ गुरिल्ला पदयात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि देर शाम सभी पदयात्रियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

ITBP stopped guerilla march before china border area.
guerilla march - फोटो : AmarUjala

हरिद्वार से एक सितंबर को शुरू हुई गुरिल्ला संगठन की हरिद्वार-बाड़ाहोती पदयात्रा रविवार को मलारी पहुंची। पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने पदयात्रियों को सीमा क्षेत्र में नहीं जाने दिया। सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे आक्रोशित गुरिल्लाओं ने मलारी में पुलिस की घेराबंदी को तोड़ बाड़ाहोती के लिए कूच किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ITBP stopped guerilla march before china border area.
guerilla march - फोटो : AmarUjala

करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित आईटीबीपी की बुरांस चेक पोस्ट पहुंचने पर पदयात्रियों का फिर पुलिस और आईटीबीपी के जवानों से सामना हुआ। यहां भी पदयात्रियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। सीमा क्षेत्र में जाने की जिद्द को लेकर गुरिल्ला पदयात्रियों की पुलिस के साथ करीब आधे घंटे तक झड़प भी हुई।

विज्ञापन
ITBP stopped guerilla march before china border area.
guerilla march - फोटो : AmarUjala

पुलिस ने करीब सौ गुरिल्ला पदयात्रियों को गिरफ्तार कर जोशीमठ लाया गया। शाम करीब पांच बजे सभी पदयात्रियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इस दौरान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, लक्ष्मण सिंह रावत, शिवराज बनोला, सुनीत चौधरी, शंकर लाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, पीतांबर मेलकानी, विजया देवी, दीक्षा देवी, चंद्रकला, आशा कन्याल और अंजू देवी आदि मौजूद थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed