फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2021: ऋषिकेश में बही योग की गंगा, बड़ी संख्या में जुटे योग साधक, तस्वीरें... 

Mon, 01 Mar 2021 09:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Festival 2021: Approx 350 People Join Yoga Festival in Rishikesh On First Day Photos
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में योग करते साधक - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिजॉर्ट में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव में विभिन्न प्रांतों से आए हुए करीब 340 साधक प्रतिभाग कर रहे हैं। 



सोमवार को जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट स्थित भरत घाट में प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी, योगिनी उषा माता, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, जीएमवीएन के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, जीएमवीएन के महाप्रबंधक आशीष चौहान और नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने संयुक्त रूप से महोत्सव का शुभारंभ किया।

महोत्सव में उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के छात्र-छात्राओं ने शिव-तांडव स्तुति पर विभिन्न प्रकार की योग मुद्राएं प्रस्तुत कर साधकों की जमकर तालियां बटोरीं। विश्वविद्यालय के छात्र नितिन ने वस्त्रधोती कर करीब 22 फीट की वस्त्रधोती को मात्र 15 सेकंड में कर साधकों को हैरतंगेज कर दिया। महोत्सव में शामिल हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि तीर्थनगरी योग की जननी है, इस जगह से बहुत से योगी, सन्यासी बने हैं, मनुष्य को बीमारी से बचाने के लिए योग है। योग मनुष्य के शरीर को स्वस्थ रखता है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि कोरोना ने बता दिया कि योग का क्या महत्व है। कोरोनकाल में लोगों ने इस संक्रामक बीमारी से बचने के लिए योगाभ्यास किया।

International Yoga Festival 2021: Approx 350 People Join Yoga Festival in Rishikesh On First Day Photos
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में योग करते साधक - फोटो : अमर उजाला

कहा जिन लोगों ने नियमित योग किया वह इस संक्रामक बीमारी से दूर रहे, या जो इसके संक्रमण में आए भी उन्हें इस बीमारी का एहसास ही नहीं हुआ। रोग और बुढापे से बचना चाहते हो तो योग को नियमित अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए  योगम् शरणम् गच्छामि का मंत्र अपना लो।

International Yoga Festival 2021: Approx 350 People Join Yoga Festival in Rishikesh On First Day Photos
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्रगिरी ने कहा कि अनादिकाल से ऋषि मुनि योग करते आ रहे हैं। परमात्मा की प्राप्ति के लिए वे योग करते थे। आत्मा को परमात्मा से मिला देना योग की परिभाषा है। कहा यह जरुरी नहीं है कि योग करें, लेकिन निरोगी काया बनाए रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या ठीक करनी होगी। महोत्सव में जो दिखाया या सिखाया जा रहा है वह केवल व्यायाम है योग नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Festival 2021: Approx 350 People Join Yoga Festival in Rishikesh On First Day Photos
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर जीएमवीएन के चैयरमैन महावीर सिंह रांगड, करन वोहरा, विनोद कुकरेती, योगाचार्य सिद्धार्थ, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, बचन पोखरियाल, पुष्पा बर्त्वाल, राकेश सेमवाल, ग्रेंड मास्टर अक्षर, जितेंद्र कुमार, विवेक चौहान, आरपी ढौंडियाल, डा. लक्ष्मीनारायण जोशी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
International Yoga Festival 2021: Approx 350 People Join Yoga Festival in Rishikesh On First Day Photos
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

महोत्सव के शुभारंभ पर योगाचार्य ग्रेड मास्टर ने साधकों को आरंभ ध्यान का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने मंच और पंडाल में मौजूद साधकों का यह योग करने का अभ्यास किया। अक्षर के आरंभ ध्यान से साधकों को एक नई ऊर्जा मिली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed