फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft case solved in Sahaspur; jewelry worth four lakh

Dehradun News: सहसपुर में चोरी का खुलासा, चार लाख की ज्वेलरी बरामद

Sat, 19 Sep 2026 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 19 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Theft case solved in Sahaspur; jewelry worth four lakh
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर गांव निवासी आशिक ने कथित तौर पर घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर करीब चार लाख रुपये की ज्वेलरी और स्मार्टफोन बरामद किया। आरोपी पर चोरी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक धमकी के आरोप में पहले से पांच प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल के मुताबिक, रामपुर महमूद नगर निवासी आकाश कुमार ने बृहस्पतिवार को घर से आभूषण और स्मार्टफोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान मिली जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को रामपुर क्षेत्र में जांच के दौरान आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी की गई करीब चार लाख रुपये की ज्वेलरी और स्मार्टफोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने नशे का आदी होने और नशे समेत अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करने की बात बताई। आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ एक मामला वर्ष 2022, एक वर्ष 2024, दो वर्ष 2025 और एक वर्ष 2026 में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed