{"_id":"631230dcb2db2f0dac0cb143","slug":"inter-caste-love-marriage-and-murder-couple-sent-letter-to-police-for-save-them-from-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 दिन में सूनी हो गई मांग: गीता को हो गया था अनहोनी का आभास, पुलिस को पत्र लिखकर लगाई थी सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन में सूनी हो गई मांग: गीता को हो गया था अनहोनी का आभास, पुलिस को पत्र लिखकर लगाई थी सुरक्षा की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लव मैरिज के बाद युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अल्मोड़ा भिकियासैंण तहसील के उपथरा निवासी गीता उर्फ गुड्डी को अनहोनी आभास हो गया था। उसने अपने ही परिजनों से खतरे की आशंका जताते हुए 27 अगस्त को एसएसपी को पत्र लिखा था। सुरक्षा की गुहार लगाई थी। यदि पुलिस समय रहते शिकायत को गंभीरता से लेती तो शायद उसके जगदीश की जान बच जाती।
गीता ने पत्र में कहा था कि उसके पिता नंदन सिंह ने उसकी मां भावना देवी, उसका, भाई ललित सिंह, कैलाश सिंह का परित्याग कर दिया था। इसके बाद उसकी मां भाई-बहनों को लेकर जोगा सिंह के साथ रहने के लिए आ गई।
आठवीं में पढ़ने के दौरान उसके सौतेले पिता ने उसकी स्कूल की पढ़ाई छुड़वा दी और उससे खेती सहित अन्य कठोर परिश्रम कराया जाने लगा। काम कम होने पर उसे पीटा जाता था। सौतेला भाई गोविंद सिंह भी कभी मारने आता था। घर वालों की रोज-रोज की फटकार से वह परेशान हो गई और अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करने लगी।
26 मई को घर से जगदीश चंद्र के साथ वह अल्मोड़ा आई। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उसके पास प्रमाणपत्र नहीं थे। वह अपने प्रमाण पत्र की व्यवस्था कर रही थी। उसका सौतेला पिता 17 जून को अल्मोड़ा में मिल गया। उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया और उसके साथ लगातार मारपीट की।
2 of 5
पकड़ा गया हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने धमकी दी कि भविष्य में ऐसा किया तो जान से मार दिया जाएगा। धमकी से परेशान होकर गीता सात अगस्त को रात 12 बजे घर से भागकर भिकियासैंण जगदीश चंद्र के कमरे में पहुंच गई। 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।
3 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गीता ने खुद और पति जगदीश चंद्र को सौतेले बाप, सौतेला भाई गोविंद सिंह और अन्य से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा मांगी थी। गीता ने पत्र में कहा है कि उसका सौतेला पिता और भाई उसे और उसके पति को मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर सुरक्षा देने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जगदीश चंद्र की हत्या की खबर की सूचना मिलते ही उसके गांव पनुवाद्यौखन में मातम छाया हुआ है। जगदीश की मौत के बाद उसकी वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। गांववासी भी इस जघन्य हत्या से स्तब्ध है। जगदीश के दो बड़े भाई और एक छोटी बहन है।
विज्ञापन
5 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गीता ने सुरक्षा देने को लेकर पुलिस को 27 अगस्त को पत्र दिया था। उसका मायका और ससुराल दोनों राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। जगदीश बिना बताए अपने घर को लौट गया था और वह कहां गया इसकी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। हालांकि 30 अगस्त को इस संबंध में कार्रवाई के लिए भतरौंजखान थाने को पत्र भेजा गया था।
- प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।