{"_id":"6a97263b030686331d0d874c","slug":"beersheba-and-spring-dales-clinch-the-final-trophy-almora-news-c-232-1-alm1002-148067-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मखमली घास पर अपने हुनर को निखारेंगे जिले के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मखमली घास पर अपने हुनर को निखारेंगे जिले के खिलाड़ी
Wed, 02 Sep 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम (एचएनबी) में खेल प्रतिभाओं को जल्द मखमली सिलेक्शन 10 घास की हरियाली के बीच अपने हुनर को निखारने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए उद्यान विभाग 20 लाख रुपये से खेल मैदान में इस घास को रोपेगा। इस पहल से एक ओर प्रतिभाओं को अभ्यास करने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी वहीं स्टेडियम भी नए स्वरूप में नजर आएगा।
खेल कार्यालय अल्मोड़ा के अधीन एचएनबी स्टेडियम में वर्तमान में 300 से अधिक खिलाड़ी हॉकी, बैडमिंटन, क्रिकेट, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, फुटबॉल, एथलेटिक्स और ताइक्वांडो आदि खेलों का प्रशिक्षण ले रहें। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए मैदान में मखमली सिलेक्शन 10 घास बिछाने की कवायद शुरू हो चुकी है। उद्यान विभाग 20 लाख रुपये से मैदान में घास बिछाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के अभ्यास के दौरान चोटिल होने का खतरा नहीं होगा। हालांकि वर्ष 2024 में मैदान में बरमूडा घास लगाई गई थी। लेेकिन ठंड में पाले से घस को काफी नुकसान पहुंचा और मैदान में अधिकास क्षेत्र में घास गायब हो चुकी है। इसे देखते हुए अब सिलेक्शन 10 घास को बिछाने का निर्णय लिया गया है।
पहाड़ी जलवायु के अनुकूल है यह घास
- सिलेक्शन 10 घास बारीक, घनी और मैदान को मुलायम सतह देने वाली घास है। यह बरमूडा घास प्रजाति के समूह से मेल खाती है। इसकी खासियत तेजी से फैलकर घना कालीन जैसी मैदान की सतह तैयार करना है। इस घास को लिए खास देखरेख की जरूर नहीं है। वहीं यह पहाड़ की जलवायु के अनुकूल है।
विज्ञापन
- एचएनबी स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिलेक्शन 10 घास लगाने की योजना बनाई गई है। यह घास मैदान को घना और बेहतर स्वरूप देने के साथ खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए उपयुक्त सतह तैयार करेगी
- युवराज सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी, अल्मोड़ा