{"_id":"631225772ee2e86d250cb6ab","slug":"almora-news-youth-brutal-murder-for-doing-inter-caste-love-marriage-postmortem-report-shows-28-injuries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज का खौफनाक अंजाम: घरवालों ने उजाड़ा बेटी का सुहाग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां कर रही हैवानियत की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज का खौफनाक अंजाम: घरवालों ने उजाड़ा बेटी का सुहाग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां कर रही हैवानियत की कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 Sep 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में अंतर्जातीय विवाह करने पर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।जगदीश का पोस्टमार्टम राजकीय अस्पताल में किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों डॉ. संदीप दीक्षित और डॉ. दीप पार्की ने बताया है कि जगदीश की बेरहमी से पिटाई की गई है।
शरीर में 28 चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मरने तक जगदीश की पिटाई की गई। हत्या के बाद प्रशासन ने पूरे अस्पताल को ही छावनी में तब्दील कर दिया था। भिकियासैंण, रानीखेत, द्वाराहाट से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुला लिया गया।
जगदीश चंद्र की बेरहमी से पिटाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के 28 निशान हैं। पोस्टमार्टम करने वाले राजकीय अस्पताल के डॉ. संदीप दीक्षित और डॉ. दीप पार्की ने बताया कि जगदीश के सिर में बायीं ओर गहरी चोट थी। जबड़ा टूटा था। नाक की हड्डी भी टूटी थी। बायें हाथ की कलाई की हड्डी और ऐड़ी भी टूटी पाई गई। जांघों के आगे-पीछे दोनों ओर चोट के निशान थे। गंभीर चोटों की वजह से जान जाने की संभावना है।
2 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने पूरे अस्पताल को ही छावनी में तब्दील कर दिया था। भिकियासैंण, रानीखेत, द्वाराहाट से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुला लिया गया। एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया ने संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहां सीओ तिलक वर्मा, कोतवाल नासिर हुसैन भी मौजूद रहे।
3 of 5
पकड़ा गया हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
सल्ट क्षेत्र के पनवाद्यौखन गांव निवासी जगदीश चंद्र (38) पुत्र केश राम ने 21 अगस्त को भिकियासैंण में सिनार मोटर मार्ग पर स्थित बेल्टी गांव की गीता उर्फ गुड्डी से प्रेम विवाह किया था। शादी गैराड़ मंदिर में हुई थी। इस शादी से गीता की मां भावना देवी, सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेला भाई गोविंद सिंह नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बेटी के अंतर्जातीय विवाह से बौखलाए उसके परिजनों ने अनुसूचित जाति के युवक का अपहरण कर लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने जाते आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। मारे गए युवक ने 12 दिन पहले ही सामान्य जाति की युवती से मंदिर में शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जोगा सिंह ने बताया उसकी सौतेली बेटी गीता उर्फ गुड्डी ने अनुसूचित जाति के युवक जगदीश से शादी रचा ली थी, इस कारण उन्होंने युवक की जान ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।