फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand news: Dalit Youth Kidnapping and Murder after Intercaste Love Marriage in almora

हम 21वीं सदी में हैं: दूसरी जाति में प्रेम और शादी की सजा है मौत, दिल दहला देने वाली है देवभूमि की ये घटना

Sun, 04 Sep 2022 08:33 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाल, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाल, भिकियासैंण (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Sep 2022 08:33 AM IST
सार

सल्ट क्षेत्र के पनवाद्यौखन गांव निवासी जगदीश चंद्र (38) पुत्र केश राम ने 21 अगस्त को भिकियासैंण में सिनार मोटर मार्ग पर स्थित बेल्टी गांव की गीता उर्फ गुड्डी से प्रेम विवाह किया था। शादी गैराड़ मंदिर में हुई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Dalit Youth Kidnapping and Murder after Intercaste Love Marriage in almora
पकड़ा गया हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी के अंतर्जातीय विवाह से बौखलाए उसके परिजनों ने अनुसूचित जाति के युवक का अपहरण कर लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने जाते आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। मारे गए युवक ने 12 दिन पहले ही सामान्य जाति की युवती से मंदिर में शादी की थी। उसने इसी साल सल्ट सीट से उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। पुलिस ने युवती की मां, सौतेले पिता और सौतेले भाई को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


सल्ट क्षेत्र के पनवाद्यौखन गांव निवासी जगदीश चंद्र (38) पुत्र केश राम ने 21 अगस्त को भिकियासैंण में सिनार मोटर मार्ग पर स्थित बेल्टी गांव की गीता उर्फ गुड्डी से प्रेम विवाह किया था। शादी गैराड़ मंदिर में हुई थी। इस शादी से गीता की मां भावना देवी, सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेला भाई गोविंद सिंह नाराज थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जगदीश भिकियासैंण के बौली न्याय पंचायत क्षेत्र में हर घर नल, हर घर जल अभियान के तहत काम करने गया था। शाम करीब सात बजे ठेकेदार कविता मनराल ने भिकियासैंण के सेलापानी नामक स्थान से उसका अपहरण होने की सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद एसडीएम शिप्रा जोशी पांडे के निर्देश पर राजस्व और नियमित पुलिस की संयुक्त टीमों ने जगदीश की खोजबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 10 बजे सिनार मोटर मार्ग पर बेल्टी के पास मारुति वैन संख्या यूके19 टीए-0389 खड़ी मिली। वाहन में बेल्टी गांव निवासी जोगा सिंह, उसकी पत्नी भावना देवी और बेटा गोविंद सिंह सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर जगदीश अचेतावस्था में पड़ा मिला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  

पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया जुर्म

राजस्व और नियमित पुलिस की टीम ने वैन को कब्जे में लिया। सभी को भिकियासैंण पटवारी चौकी ले जाया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जोगा सिंह ने बताया उसकी सौतेली बेटी गीता उर्फ गुड्डी ने अनुसूचित जाति के युवक जगदीश से शादी रचा ली थी, इस कारण उन्होंने युवक की जान ली है। राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को धारा 302, 364, 34 और धारा 03 (2)(5) एससीएसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ठेकेदार कविता मनराल ने बृहस्पतिवार शाम अपने मजदूर जगदीश चंद्र के अपहरण होने की आशंका की सूचना दी। रात दस बजे बेल्टी के पास पुलिस टीम ने मारुति वैन से जगदीश का शव बरामद किया। कार में सवार तीन लोगों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले को  नियमित पुलिस को हस्तांतरित किया जा रहा है।  
- शिप्रा जोशी पांडे, एसडीएम भिकियासैंण।

ये भी पढ़ें...सिरफिरा आशिक: व्हाट्सएप चैटिंग के बाद मां-बेटी के खिलाफ उफना था नफरत का ज्वार, बेरहमी से लिया बदला और फिर...

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस को बार-बार चेताने के बावजूद जगदीश की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, जगदीश के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेंगे।
- पीसी तिवारी, केंद्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी 

अल्मोड़ा में एक उच्च जाति की महिला ने एक दलित व्यक्ति से शादी कर ली, जिससे उसके माता-पिता परेशान थे। महिला की मां, सौतेले पिता और सौतेले भाई ने पुरुष की हत्या कर दी। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी कुमाऊं ने आगे की जांच के निर्देश दिए है। : डीजीपी अशोक कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed