अगर आपने कोई भी बीमा कराया है तो जल्दी से ये काम निपटा लें, नहीं तो आपको लाखों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।
जी हां, नए साल से सभी पॉलिसी में अहम बदलाव किए गए हैं। जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की सभी पॉलिसी में आधार कार्ड, पैन कार्ड और फॉर्म-60 अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
एलआईसी ने इस संबंध में सभी पॉलिसी धारकों को सूचना भेज दी है। नई व्यवस्था एक जनवरी 2018 से लागू मानी जाएगी। जो लोग इसके आधार से लिंक नहीं करेंगे उनकी पॉलिसी का पैसा रोक दिया जाएगा।
एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पीके सक्सेना ने बताया कि बीमाधारकों को एक निश्चित फॉर्म पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और फॉर्म-60 को पॉलिसी में लिंक करने के लिए सहमति देनी होगी।
पॉलिसी धारक चाहे तो अपना पूरा अपडेशन एलआईसी की वेबसाइट : www.licindia.in पर घर बैठकर ऑनलाइन कर सकता है।