18 की उम्र में इस क्रिकेटर की शानदार गेंदबाजी पर किंग खान फिदा हो गए। इसके साथ ही इतनी कम में सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए।
अंडर 19 विश्व कप से आईपीएल में इंट्री मारने वाले कमलेश नागरकोटी इस श्रेणी में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनकी धारदार गेंदबाजी की को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा है। इस 18 साल के तेज गेंदबाज ने अंडर19 वर्ल्ड कप में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी है। इनकी गेंदबाजी से सभी हैरान हैं।
3 of 6
कमलेश नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
शाहरुख खान की केकेआर ने उन्हें खरीदने में शुरू से दिलचस्पी दिखाई और 3.20 करोड़ में उन्हें खरीदकर ही माने। कमलेश जहां 145 किलोमीटर की गति से गेंदबाजी करते हैं, वहीं निचलेक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ कमाल के फील्डर भी हैं।
पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी ट्विटर पर उनकी तारीफ करते हुए उन्हें भारतीय टीम का भविष्य बताया है। कमलेश के पिता लक्ष्मण नगरकोटी कुछ दिनों पहले ही सेना से रिटायर हुए हैं और इस समय राजस्थान में परिवार के साथ रहते हैं। गांव में कमलेश की दादी और चाचा-चाची अपने परिवार के साथ रहते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 11वें सीजन के लिए हुई नीलामी में उत्तराखंड के बागेश्वर के दो खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले हुई। इनमें एक नाम मनीष पांडे का है जो काफी जाना पहचाना है, जबकि दूसरा नाम कमलेश नागरकोटी का है जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान अपने प्रदर्शन के बल पर तेजी से उभरकर सामने आए हैं।