हमेशा यही बताया गया है कि भारत की पहली रेल बंबई और थाणे के बीच 1853 में चलाई गई थी। पर इससे पहले ही भारत में रेल चल चुकी थी।
2 of 8
first rail track roorkee
- फोटो : AmarUjala
जी हां, भारत की पहली रेल बंबई और थाणे के बीच नहीं चली थी। बल्कि भारत की पहली रेल उत्तराखंड में चली थी। वो भी बंबई थाणे से दो साल पहले।
3 of 8
first rail track roorkee
- फोटो : AmarUjala
ब्रिटिश काल में बनी भारत की पहली रेलवे लाइन और भाप के इंजन का सर्वप्रथम उपयोग रुड़की से पिरान कलियर के बीच किया गया था।
4 of 8
first rail track roorkee
- फोटो : AmarUjala
दरअसल 1837-38 में उत्तर-पश्चिमी प्रांत अब उत्तर प्रदेश में भारी सूखा पड़ा था। इसके चलते ईस्ट इंडिया कंपनी को राहत कार्यों में बड़ी संख्या में धनराशि खर्च करनी पड़ी। कंपनी के अधिकारियों ने इस समस्या से राहत पाने के लिए गंगा से नहर बनाने की तैयारी शुरू की।
5 of 8
first rail track roorkee
- फोटो : AmarUjala
लेकिन बीच में पड़ने वाली सोनाली नदी के ऊपर से नहर निकालना बड़ी समस्या थी। इसके लिए ब्रिटिश इंजीनियरों ने सोनाली एक्वाडक्ट (जलसेतु) बनाकर नहर को नदी के ऊपर से गुजारने की योजना बनाई।