{"_id":"6afef5c22fe33329a00f0f5f","slug":"prd-personnel-express-outrage-over-pending-demands-confine-officials-within-their-offices-at-directorate-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: लंबित मांगों को लेकर पीआरडी जवानों का आक्रोश, निदेशालय में अधिकारियों को कार्यालय में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: लंबित मांगों को लेकर पीआरडी जवानों का आक्रोश, निदेशालय में अधिकारियों को कार्यालय में किया बंद
Thu, 19 Nov 2026 06:44 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:44 PM IST
सार
पीआरडी जवानों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते आज उन्होंने निदेशालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पीआडी जवानों का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अपनी लंबित मांगों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीआरडी जवानों का आक्रोश गुरुवार को सामने आया। नाराज जवानों ने विभागीय निदेशालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और कई अधिकारियों को कार्यालय के अंदर ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
पीआरडी जवानों का कहना है कि उन्हें वार्ता के लिए सचिवालय में बुलाया गया था, लेकिन विभागीय मंत्री की ओर से कब तक उन्हें डीए और 365 दिन का रोजगार मिलेगा, इस पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया, उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में उनके मसले पर निर्णय लिया जाएगा। इससे नाराज पीआरडी जवानों ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निदेशालय में पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
UK Top News: दून को सीएम की सौगात, जू में तेजस की एंट्री, आएंगे मोहन भागवत, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
कहा कि वे लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार अनदेखी से नाराज जवानों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए यह कदम उठाया।
जवानों का कहना है कि जब तक उनकी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
