महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए बनी राष्ट्रीय हेल्पलाइन 181 की यह जानकारी सभी महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है।
{"_id":"5a792d904f1c1bb1208b78df","slug":"important-helpline-for-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वुमेन हेल्पलाइन 181 की यह जानकारी हर महिला के लिए है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुमेन हेल्पलाइन 181 की यह जानकारी हर महिला के लिए है जरूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 07 Feb 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
helpline
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेल्पलाइन नंबर 181
राष्ट्रीय हेल्पलाइन 181 की जानकारी अब महिलाओं को उनके मोबाइल नंबर पर भेजकर दी जाएगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग जल्द ही बीएसएनएल और आइडिया के साथ अनुबंध किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्पलाइन नंबर के होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।
helpline
विभाग की राज्य परियोजना अधिकारी और हेल्पलाइन की नोडल अधिकारी आरती बलोदी ने बताया कि राष्ट्रीय हेल्पलाइन 181 महिलाओं को सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से लाभ मिलने में आने वाली परेशानियों के समाधान, हिंसा और उत्पीड़न की शिकायतों के लिए बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
helpline
उत्तराखंड में इसकी जिम्मेदारी समर्पण संस्था को दी गई है। संस्था की ओर से जागरूकता अभियान न चलाने की वजह से हेल्पलाइन के संबंध में महिलाओं को ज्यादा जानकारी नहीं है। संस्था से पूछे जाने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
BSNL
अब विभाग अपने स्तर से हेल्पलाइन के प्रचार के लिए महिलाओं के नंबर पर मैसेज भेजकर जानकारी देगा। इसके लिए बीएसएनएल और आईडिया से अनुबंध किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी हेल्पलाइन के होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।