फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

Mon, 15 Jun 2015 08:10 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Jun 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

IMA POP dehradun.

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में तमाम युवा पासआउट होकर अफसर बने हैं। तस्वीरों में देखे युवा अफसरों का फोटो शूट...

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

IMA POP dehradun.

सूबेदार शिव गोविंद सिंह भदौरिया का बेटा दुर्गेश भदौरिया ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सेना की राह चुनी। शनिवार (14 जून) को वह अफसर बने तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल नजर आया। दुर्गेश ने 12वीं करने के बाद एनडीए की राह चुनी। एनडीए से आईएमए पहुंचे और शनिवार को सेना में लेफ्टिनेंट बन गए।

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

IMA POP dehradun.

सेना में हवलदार पद से रिटायर्ड बुद्धि बहादुर थापा का पोता हिमांशु थापा भी सेना में लेफ्टिनेंट बन गया। दादा इन गौरवशाली पलों के साक्षी बने तो उनके चेहरे पर अलग ही गर्व नजर आया। गढ़ी कैंट, देहरादून निवासी थापा परिवार के लिए एक बार फिर सेना को बेटा देने का यह गौरवशाली पल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

IMA POP dehradun.

भारतीय सैन्य अकादमी के 136 वें नियमित कोर्स के ईशान शिंघल सर्वश्रेष्ठ कैडेट के तौर पर स्वार्ड आफ आनर से सम्मानित किया गया। दिल्ली के रहने वाले ईशान का दिल सेना के लिए ही धड़कता है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पैदा हुए ईशान का ननिहाल हिमाचल प्रदेश का नाहन कस्बा है। ब्रिगेडियर पिता अनूप सिंघल की पोस्टिंग देश के कई शहरों में रही तो उन्होंने कई स्कूल बदले पर हर बदलती जगह ने उनमें देश की विविध संस्कृति के प्रति लगाव और बढ़ाया।

विज्ञापन

IMA: पासआउट होने के बाद युवा अफसरों ने करवाया फोटो शूट

IMA POP dehradun.

उत्तराखंड के जनजाति क्षेत्र बाबर के राहुल शर्मा के सेना में लेफ्टिनेंट बनने से उनके परिवार का सपना साकार हो गया। बचपन आर्थिक तंगी में गुजरने के बावजूद राहुल ने अपने बूते यह मुकाम हासिल किया। पिता जगत राम शर्मा और मां रोशनी शर्मा बेटे के कंधे पर अफसर का रैंक लगने के बाद भावुक हो गए। उन्हें आस है कि बेटे की सफलता से उनके परिवार को नई दिशा मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed