फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Igas Bagwal: उत्तराखंड में आज उत्सव...सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं, तीन लाख दीपों से जगजगा उठे गंगा के घाट

Tue, 12 Nov 2024 04:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Nov 2024 04:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए आह्वान किया।

विज्ञापन
Igas Festival in Uttarakhand Haridwar Deep Deepawali Ganga Ghats lit up with three lakh lamps Watch Photos
हरिद्वार गंगा घाट पर जलाए गए दीये - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिछले कुछ वर्षों में काफी लोकप्रिय हो गए लोक पर्व इगास (बूढ़ी दिवाली) को लेकर पूरे उत्तराखंड में उत्साह है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों का अपने पैतृक गांवों में इगास मनाने का अनुरोध किया।



उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परंपरा देवभूमि की पहचान है। किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परंपरा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं। जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मना रहे हैं।

आजादी के अमृत काल में पंच प्रण के संकल्पों में से एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग इगास पर्व पर अपनी परंपराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से भी जुड़ सकें इसके लिये राज्य में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की परंपरा शुरू की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।

 

Igas Festival in Uttarakhand Haridwar Deep Deepawali Ganga Ghats lit up with three lakh lamps Watch Photos
सजा हरिद्वार गंगा घाट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ धाम में जलाएं जाएंगे 101 दीये
बदरीनाथ धाम में देवउठनी एकादशी पर्व को लेकर पूजा-अर्चना की विशेष तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को शाम सात बजे बदरीनाथ धाम के परिक्रमा स्थल में 101 दीये जलाए जाएंगे। साथ ही श्रद्धालुओं की ओर से भी धाम परिसर में अन्य दीये जलाए जाएंगे। बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि दीपावली पर्व के साथ ही एकादशी पर्व पर बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा की जाती हैं। धाम के परिक्रमा स्थल में 101 दीये जलाए जाएंगे। सोमवार को 11369 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। अभी तक 13,71,222 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा अब अंतिम चरण में है। धाम में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनीं हुई है। 

Igas Festival in Uttarakhand Haridwar Deep Deepawali Ganga Ghats lit up with three lakh lamps Watch Photos
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरकी पैड़ी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन शो देखा। 500 ड्रोन के जरिये एक साथ विभिन्न दृश्यों की प्रस्तुति पेश की गई। ये देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। सीएम ने विधि-विधान के साथ गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। मालवीय घाट पर आयोजित भजन संध्या में पहुंचे। यहां गायक कन्हैया मित्तल ने जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे सहित कई गीत-भजन की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Igas Festival in Uttarakhand Haridwar Deep Deepawali Ganga Ghats lit up with three lakh lamps Watch Photos
दीपोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राज्यपाल ने लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को उत्तराखंड के लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हम सभी का सौभाग्य है कि देवभूमि उत्तराखंड की लोक कला, संस्कृति एवं परंपराएं अत्यंत समृद्ध हैं। ऐसे पर्व हमारी युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराते हैं और उससे जु़ड़ने की प्रेरणा देते हैं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में आज इगास:  भैलो खेलने का रिवाज...प्रवासियों के गांव लौटने की एक आस, जानें इस पर्व के पीछे की कहानी

विज्ञापन
Igas Festival in Uttarakhand Haridwar Deep Deepawali Ganga Ghats lit up with three lakh lamps Watch Photos
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विधानसभा अध्यक्ष ने इगास पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इगास पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। कहा, लंका में विजय हासिल कर जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे तो उनके आने की खबर 11 दिन बाद मिली। इसीलिए उत्तराखंड में दिवाली के 11 दिन बाद इगास पर्व मनाया जाता है। उन्होंने इगास पर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।


वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी पर दीप प्रज्वलित किया। हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाट दीपों से जगमरा उठे। गंगा घाटों पर तीन लाख दिए जलाए गए। भजन संध्या में गायक कन्हैया मित्तल के भजनों पर सभी झूम उठे। 500 ड्रोन से एक साथ विभिन्न दृश्यों की प्रस्तुति से सभी मंत्रमुग्ध हो गए। रात तक कार्यक्रम की धूम रही

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed