फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar: लव मैरिज कर बसाया था परिवार, पलभर के गुस्से में उजाड़ा...पत्नी-सास को मार डाला, फिर ले ली अपनी जान

Tue, 26 Nov 2024 02:40 PM IST
रेनू सकलानी आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 26 Nov 2024 02:40 PM IST
सार

राजीव अरोड़ा जवानी में सुनीता से लव मैरिज की थी, लेकिन अधेड़ अवस्था में कत्ल कर दिया। अचानक ऐसा क्या हुआ कि राजीव ने ऐसा घातक कदम उठा लिया, इस सवाल का हर कोई जवाब जानना चाहता है। 

विज्ञापन
Husband Murder wife mother-in-law then committed suicide love marriage Family destroyed in anger Haridwarत
हरिद्वार में हत्या - फोटो : अमर उजाला

करीब 30 साल पहले सुनीता से राजीव अरोड़ा ने लव मैरिज कर परिवार बसाया था, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि पलभर के गुस्से में ही उसने सुनीता और उसकी मां की जान ले ली और फिर खुद भी अपनी जान दे दी। जवानी में लव मैरिज की और अधेड़ में अवस्था में आने पर कत्ल और खुदखुशी की नौबत क्यों आई।



इन तमाम सवालों का जवाब अभी पुलिस भी तलाश रही है। वहीं प्रथम दृष्टयता मौके से बरामद पिस्तौल लाइसेंसी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मूल रूप से आर्यनगर ज्वालापुर के रहने वाले राजीव अरोड़ा ने करीब 30 साल पहले सुनीता से लव मैरिज की थी।

 

Husband Murder wife mother-in-law then committed suicide love marriage Family destroyed in anger Haridwarत
राजीव अरोड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजीव और सुनीता की एक बेटी
इसके बाद दिल्ली में एक हल्दीराम कंपनी में नौकरी करने लगा। दिल्ली के सिद्धार्थ एन्क्लेव महारानी बाग आश्रम में ही परिवार के साथ रहने लगे। राजीव और सुनीता की एक बेटी है। बेटी स्कॉटलैंड में रहती है। दिल्ली में दामाद-बेटी के साथ ही शकुंतला रहने लगी थीं।

Husband Murder wife mother-in-law then committed suicide love marriage Family destroyed in anger Haridwarत
सुनीता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिवार के बीच सबकुछ चल रहा था ठीक-ठाक 
रविवार को ही दिन में तीनों टिहरी विस्थापित में बने घर पर पहुंचे। यहां नीचे आवास में तीनों ठहरे थे। सोमवार की शाम अचानक ऐसा क्या हुआ कि राजीव ने ऐसा घातक कदम उठा लिया। हर कोई आश्चर्य में है कि इस उम्र में आकर आखिर ऐसा घातक कदम उठाने के पीछे क्या वजहा रही होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Murder wife mother-in-law then committed suicide love marriage Family destroyed in anger Haridwarत
राजीव की सास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
या पहले से ही था ऐसा कुछ करने का प्लान?
- घटना के वक्त मौके से मिली लाइसेंसी पिस्तौल के साथ ही पास में खोखे मिले। राजीव अरोड़ा की जेब से एक गोलियों भरी मैगजीन मिली है। ऐसे में संभावना ये भी है कि कहीं पहले से ही तो ऐसा कुछ करने की प्लानिंग राजीव के मन में तो नहीं चल रही थी। ऐसे तमाम सवाल हैं जिनके जवाब ढूंढना पुलिस को बाकी है। 
 
विज्ञापन
Husband Murder wife mother-in-law then committed suicide love marriage Family destroyed in anger Haridwarत
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों का जमवाड़ा, पुलिस को करना पड़ा गेट बंद
- हत्याकांड व आत्महत्या की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों के लोग मौके पर दौड़ पड़े। घर के मेन गेट से भी काफी संख्या में लोग अंदर दाखिल हो गए। ऐसे में पुलिस को भीड़ को बाहर करने के बाद मेन गेट को बंद करना पड़ा। घंटों तक लोग आसपास ही जमे रहे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed