फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएए के समर्थन में भाजपा और हिंदू संगठनों ने दिखाया 'शक्ति प्रदर्शन', लगे जय श्री राम के नारे

Mon, 30 Dec 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Dec 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Huge Crowd in Bjp CAA Support Rally in dehradun  see visuals
- फोटो : अमर उजाला

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के हो रहे विरोध के बीच देहरादून में रविवार को भाजपा और हिंदू संगठनों ने समर्थन में रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ाें की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। इस दौरान देवभूमि जय  श्री राम के नारों से गूंज उठी।

Huge Crowd in Bjp CAA Support Rally in dehradun  see visuals
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा कार्याकर्ताओं की शक्ति प्रदर्शन रैली में इतनी भीड़ जुटी की सड़कों पर चारों तरफ जाम लगा रहा। बता दें कि सीएए के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ रैली का आयोजन किया था। कांग्रेस की रैली में भी काफी भीड़ जुटी थी।

Huge Crowd in Bjp CAA Support Rally in dehradun  see visuals
- फोटो : अमर उजाला

रैली परेड मैदान से चलकर एस्ले हॉल से होते हुए गांधी पार्क और पल्टन बाजार पहुंची। यहां प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, सीएम योगी और अमित शाह के समर्थन में खूब नारे लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Huge Crowd in Bjp CAA Support Rally in dehradun  see visuals
- फोटो : अमर उजाला

भट्ट ने कहा कि यह रैली केवल भाजपाईयों या हिंदू संगठनों की ही नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता भी शामिल है। जनता पीएम मोदी के इस फैसले के साथ है। रैली में जुटी भीड़ इस बात की गवाह है। 

विज्ञापन
Huge Crowd in Bjp CAA Support Rally in dehradun  see visuals
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने भी कड़ी निगरानी बनाए रखी। रैली की ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि वीडियो कैमरों के अलावा दो ड्रोन कैमरे भी लगाए गए  हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed