फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 मिनट तक मलबे में दबा रहा परिवार, मां-बाप ने ऐसे बचाई बच्चों की जान

Wed, 06 Feb 2019 08:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Feb 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
house collapse in bageshwar uttarakhand
house collapse - फोटो : अमर उजाला

बिमोला गांव में मां-बाप और दो बच्चों का एक परिवार करीब पंद्रह मिनट तक मलबे में दबा रहा। दो बच्चों में एक तो मात्र 16 दिन का ही है। परंपरागत तरीके से बने मकान के एक कमरे में यह परिवार सोया हुआ था।


 

Trending Videos
house collapse in bageshwar uttarakhand
house collapse

सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे कमरे की छत को सहारा देने वाली बल्ली खिसकी और छत भरभराकर गिर पड़ी। मां बाप ने बच्चों को सीने से चिपका लिया और सारा मलबा अपने ऊपर गिर जाने दिया। बाद में घायल पिता मनोज का कहना था कि उन्हें बताया गया कि 15 मिनट में बाहर निकाल लिया गया लेकिन उनके लिए यह सदी के जितना लंबा इंतजार था। दोनों मासूमों को खरोंच तक नहीं आई है और दंपति का सीएचसी बैजनाथ में इलाज किया जा रहा है।
 

house collapse in bageshwar uttarakhand
house collapse

राजस्व पुलिस क्षेत्र दर्शानी के बिमोला गांव निवासी मनोज कुमार, पत्नी माया देवी, बेटी दीपांशी और सोलह दिन के हर्षित को सोमवार को जैसे नया जीवन मिला। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे ये चारों कमरे के मलबे के नीचे दब गए थे। शोर सुनकर बगल के कमरे में सोये मनोज के रिश्तेदार राजवीर और सास नंदी देवी ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। घायल मनोज और उसकी पत्नी ने बच्चों को सीने पर लगाया हुआ था। छोटा बेटा 16 दिन का है और बेटी तीन साल की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
house collapse in bageshwar uttarakhand
house collapse

घटना की सूचना मिलते ही कनिष्क प्रमुख प्रकाश कोहली, बिमोला के प्रधान हरी राम, पटवारी  प्रकाश सिंह और भुवन वर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण सभी को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाए, जहां दंपति का उपचार किया गया। डाक्टरों के अनुसार मासूमों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। क्षेत्रीय पटवारी ने बताया ने बताया कि दो कमरों के इस मकान में एक कमरा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। डीएम रंजना राजगुरु को भी घटना की जानकारी दी गई। एसडीएम गरुड़ जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार  मैन पाल सिंह दस बजे बाद घटना स्थल पहुंचे। एसडीएम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।

विज्ञापन
house collapse in bageshwar uttarakhand
house collapse

पटवारी के मुताबिक यह हादसा दैवीय आपदा के मानकों में नहीं आता। ऐसे में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे मनोज के सामने अब क्षतिग्रस्त घर की मरम्मत के लिए पैसे जुटाने का सवाल उठ खड़ा हुआ है। इस परिवार की निगाह अब मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मिलने पर है। कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, बिमोला के प्रधान हरी राम ने प्रभावित परिवार को तत्काल सीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed