आज रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बंगलूरू में विमान हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के परिवार से मिलने के लिए पहुंची।
2 of 5
शहीद के परिजनों से मिलीं निर्मला सीतारमन
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत भी मौजूद रहे। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण यहां करीब एक घंटे रहीं। जिसके बाद वह विशेष चॉपर से लौट गईं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शहीद के पंडित वाड़ी स्थित आवास पर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
4 of 5
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां विसर्जित करते पिता
मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री ने कामना की कि दुःख की इस घड़ी को सहन करने की उनके परिजनों को ईश्वर शक्ति प्रदान करे। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
5 of 5
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां विसर्जित करते पिता
बता दें कि बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें दो पायलट शहीद हो गए थे। इनमें से एक पायलट सिद्धार्थ नेगी देहरादून के वसंत विहार का रहने वाला था। विमान हादसे में शहीद हुए उत्तराखंड के युवा स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां सोमवार की देर शाम कनखल स्थित सती घाट पर गंगा में प्रवाहित की गई।