अपने ग्लैमरस लुक से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के नाम पर इस आइलैंड में फूल का नाम रखा गया है। इसके बाद अब उर्वशी ये काम करना चाहती हैं।
उर्वशी ने यह जानकारी मिलने के बाद इसे अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया है। साथ ही अपने फैंस का धन्यवाद भी किया है। उनके नाम पर अंडमान - निकोबार आईलैंड के एक फूल का नाम रखा गया है। इस बात को सुनकर उर्वशी बहुत खुश हैं।
सूत्रों के मुताबिक, उर्वशी चाहती हैं कि उनकी अगली फिल्म की शूटिंग अंडमान एंड निकोबार आईलैंड में ही की जाए। जिससे वे अपने नाम वाले खूबसूरत फूलों के बीच शूटिंग का मजा ले सकें और दुनिया में देश का नाम हो सके।
4 of 5
urvashi rautela
- फोटो : Instagram
2015 में मिस दीवा रह चुकीं उर्वशी की खूबसूरती हमेशा से ही चर्चा में रही है। उनका कहना है कि एक फूल को उनका नाम मिलना उनके लिए गर्व की बात है। बता दें कि, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड की सरकार हाल ही में ब्यूटी अवॉर्ड भी दे चुकी हैं।
देहरादून पहुंचीं उर्वशी का कहना है कि, बॉलीवुड में पांव जमाने के लिए गॉडफादर होना जरूरी है। कहा कि, बॉलीवुड में स्टारकिड होने का फायदा हमेशा मिलता है। कई बार उनके हाथ से अच्छे रोल इसलिए फिसल गए, क्योंकि उनका कोई गॉडफादर नहीं है।