फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना के ट्रक की टक्कर से कार के उड़े पखच्चे, अंदर थे छह लोग, देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें

Thu, 23 Nov 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 23 Nov 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
horrible photos of accident by army truck and car in haldwani
accident in nainital

नैनीताल रोड पर शीशमहल में बुधवार की शाम सेना के ट्रक की टक्कर से ऑल्टो कार पलट गई। कार में एक ही परिवार के छह लोग बैठे थे। देखिए हादसे की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें...

horrible photos of accident by army truck and car in haldwani
accident in nainital

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के मूल निवासी हरीश आर्या का दमुवाढूंगा में मकान है। वह जिला प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत हैं। बुधवार को हरीश अल्मोड़ा से अपने दामाद महेश चंद्र, पत्नी विमला, बेटी उमा, नाती मुदित (05) और नातिन मुदिता (03) के साथ ऑल्टो कार से लौट रहे थे।

horrible photos of accident by army truck and car in haldwani
accident in nainital

कार महेश चंद्र चला रहे थे। शीशमहल पहुंचने पर पीछे से आ रहे सेना के ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हुक में फंसने के कारण कार पलट गई। हादसा होते ही ट्रक चालक ने गाड़ी रोक दी। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पलटी कार के दरवाजों को तोड़कर फंसे लोगों को निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
horrible photos of accident by army truck and car in haldwani
accident in nainital

राहगीरों ने कार के अंदर फंसे दो बच्चों सहित अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।  हादसे में परिवार के मुखिया को चोटे आई हैं। हरीश आर्या को चोट लगी जबकि अन्य मामूली रूप से घायल हुए। काठगोदाम थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि सेना का ट्रक रानीबाग एनसीसी में खाना सप्लाई करने के बाद तिकोनिया स्थित छावनी जा रहा था।

विज्ञापन
horrible photos of accident by army truck and car in haldwani
accident in nainital

चालक ने बताया कि कार चालक अपनी गाड़ी काट रहा था। इसी कारण हुक में कार फंस गई। ब्रेक लगाने के कारण कार सवार लोग बच गए। सभी घायल सुरक्षित हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed