उत्तराखंड के रुड़की में होलिका दहन स्थल के पास मधुमक्खियों ने पूजा-अर्चना कर रही महिलाओं पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले को देख महिलाओं में भगदड़ मच गई। इस बीच कई महिलाओं को मधुमक्खियों ने काट लिया।
2 of 5
होलिका पूजन के दौरान मधुमक्खियों का हमला
- फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक होलिका दहन स्थल पर अफरातफरी मची रही। लोगों ने आसपास धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंद्रपुरी में एक स्थान पर होलिका लगाई है। सोमवार दोपहर होलिका दहन से पूर्व महिलाएं पूजा अर्चना करने पहुंची थी।
3 of 5
होलिका पूजन
- फोटो : अमर उजाला
अचानक इसी बीच मधुमक्खियों का झुंड होलिका दहन स्थल के पास आ गया और पूजा कर रही महिलाओं पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले को देख महिलाओं और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।
4 of 5
होलिका पूजन
- फोटो : अमर उजाला
महिलाएं और आसपास के लोग घरों और दुकानों में छिपने लगे। इस बीच कई महिलाओं को मधुमक्खियों ने काटकर घायल कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने आसपास धुआं कर मधुमक्खियों को वहां से भगाया। इसके बाद जाकर आसपास के लोगों ने राहत ली और महिलाओं ने होलिका की पूजा अर्चना की।
5 of 5
होलिका पूजन
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की शहर और आसपास के इलाकों में शाम होते ही कई स्थानों पर होलिका दहन के लिए लोग एकत्रित हुए। होलिका दहन के समय किसी भी तरह के विवाद को रोकने के लिए पुलिस भी तैनान रही।