{"_id":"6060bb7ab900da7187066ca9","slug":"holi-2021-political-parties-not-follow-covid-19-rules-in-holi-celebration-party-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली 2021: राजनीतिक पार्टियों के होली मिलन समारोह में तार-तार हुए कोरोना से बचाव के नियम, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 2021: राजनीतिक पार्टियों के होली मिलन समारोह में तार-तार हुए कोरोना से बचाव के नियम, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 29 Mar 2021 04:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में होली खेलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में होली के पर्व पर कोरोना से बचाव की हिदायत देते नहीं थक रहे राजनेताओं ने होली मिलन समारोहों में खुद ही मानकों को दरकिनार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नेताओं की ओर से प्रेस बयान जारी कर लोगों को कोरोना से बचने की हिदायत तो जरूर दी गई लेकिन उन्होंने खुद नियमों का पालन नहीं किया। होली मिलन समारोहों में मास्क व सामाजिक दूरी तो दूर की बात रही, थर्मल स्कैनिंग से लेकर सैनिटाइजर तक का इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं समझी गई।
2 of 5
देहरादून में होली खेलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को प्रदेश में कोरोना पर होली का उल्लास भारी पड़ता दिखा। करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों की ओर से होली मिलन समारोहों का आयोजन किया गया। यह वर्ष चुनावी वर्ष भी है और ऐसे में मेल मिलाप का होली से बेहतर अवसर मिलना भी मुश्किल था। इतना जरूर है कि कोरोना को देखते हुए जैविक रंगों और फूलों की होली पर जोर रहा।
3 of 5
देहरादून में होली खेलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में फूलों से होली खेली गई। हद तो यह रही कि खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बिना मास्क के नजर आए। होली का उल्लास ऐसा कि गले मिलने से परहेज नहीं किया गया और सामाजिक दूरी के सारे नियम भी दरकिनार कर दिए गए। भाजपा के साथ भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देहरादून में होली खेलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का तो एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। इसमें कौशिक बिना मास्क पहने होली मिलन समारोह में शामिल लोगों को टीका लगा रहे हैं। होली के लिए जारी एसओपी में यह भी कहा गया था लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं होगा और तेज आवाज में संगीत नहीं बजाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
देहरादून में होली खेलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतर स्थानों पर यह हिदायत भी दरकिनार कर दी गई। सौ लोगों तक ही लोगों के शामिल होने के नियम की भी अधिकतर स्थानों पर परवाह नहीं की गई। इसके बावजूद होली के लिए शुभकामना जारी करते हुए नेताओं ने लोगों को कोराना के प्रति सचेत रहने के लिए जरूर कहा। पूछे जाने पर नेताओं का कहना था कि कोरोना के प्रति आयोजकों के स्तर पर भी सावधानी बरती गई लेकिन होली के उल्लास में कई लोग नियमों को भी दरकिनार कर रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।