इस साल 500 साल बाद होली पर दुर्लभ योग बन रहा है। साथ ही दो खास संयोग भी बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होली के दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि भी पड़ रही है।
होली 2021: आज 500 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, होली खेलने के लिए अपनी राशि के अनुसार चुनें रंग
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए लाल रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।
वृष राशि : वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं और शुक्र एक चमकीला ग्रह है। इसलिए वृष राशि वालों के लिए होली पर सफेद रंग का इस्तेमाल करना लाभदायक होगा।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं। इसलिए बुध ग्रह वालों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए।
कर्क राशि : कर्क राशि वालों को होली खेलते समय पानी का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।
सिंह राशि : सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य की ऊर्जा प्राप्त करने के लिए सिंह राशि वालों को लाल, गुलाबी, नारंगी जैसे रंगों से होली खेलनी चाहिए।
कन्या राशि : कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। कन्या राशि वालों के लिए भी हरे रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।
तुला राशि : तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। तुला राशि वालों को सफेदा का इस्तेमाल करने के बाद होली खेलना चाहिए।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल राशि वालों के लिए लाल रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।
धनु राशि : धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। धनु राशि वालों के लिए पीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।
मकर राशि : मकर राशि के स्वामी शनि हैं। शनिदेव को खुश करने के लिए मकर राशि वालों को काले और नीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। कुंभ राशि वालों को नीले और काले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।
मीन राशि : मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों को प्राकृतिक रंगों के साथ पीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।