फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Helicopter Crash: खाई में गिरते ही हुए दो टुकड़े...हेलिकॉप्टर को काटकर बाहर निकाले शव, तस्वीरें

Thu, 08 May 2025 09:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 May 2025 09:42 PM IST
सार

Uttarakhand Helicopter Crash:  गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में पांच महिलाओं समेत 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

विज्ञापन
Helicopter crash Uttarkashi Broke into two pieces Bodies were taken out by cutting helicopter, pictures
गंगनानी का हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : अमर उजाला

गंगनानी का हेलिकॉप्टर हादसा बहुत भयावह था। वहां पर खोज-बचाव अभियान चला रहे अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि घटना में हेलिकॉप्टर के भी दो टुकड़े हो गए थे। वहीं दो शव हेलिकॉप्टर में ही फंस गए थे। उन्हें निकालने के लिए हेली को काटना पड़ा। वहीं करीब 200 मीटर गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाना बहुत मुश्किल था।

बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगनानी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होते ही जिला प्रशासन सहित पुलिस और पूरा सिस्टम अलर्ट पर दिखा। एसपी सरिता डोबाल सहित एडीएम पीएल शाह और एसडीएम शालिनी नेगी सभी विभागों की संयुक्त टीम बनाकर घटनास्थल पर पहुंचे।

तो वहीं जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ मास्टर कंट्रोल रूम से रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते रहे। साथ ही शासन से भी उचित मदद के लिए संपर्क में रहे।

Helicopter Crash:  उत्तरकाशी हादसे के बाद केदारनाथ हेली सेवा रोकी गई, तीनों हेलिपैड पर यात्री हुए परेशान

Helicopter crash Uttarkashi Broke into two pieces Bodies were taken out by cutting helicopter, pictures
गंगनानी का हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : अमर उजाला

करीब आधे से पौन घंटे के बीच खोज-बचाव टीमें गंगनानी में पहुंच गई थी। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला गया। हालांकि घायल को जल्दी बाहर निकालकर उपचार के लिए भेज दिया गया था।

Helicopter crash Uttarkashi Broke into two pieces Bodies were taken out by cutting helicopter, pictures
गंगनानी का हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : अमर उजाला

गंगनानी चौकी प्रभारी एएसआई हरिमोहन ने बताया कि हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होने के बाद गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से टकराने के बाद खाई में जा गिरा। इस दौरान उसके दो टुकड़े हो गए। उसमें सवार पांच लोग पहले ही बाहर छिटक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Helicopter crash Uttarkashi Broke into two pieces Bodies were taken out by cutting helicopter, pictures
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उसमें से भी दो शवों की स्थिति बहुत बुरी थी। लेकिन दो शव हेलीकॉप्टर के अंदर ही फंसे गए थे। उन्हें निकालने के लिए अभियान दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कटर के माध्यम हेली को काटा गया।

विज्ञापन
Helicopter crash Uttarkashi Broke into two pieces Bodies were taken out by cutting helicopter, pictures
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उसके बाद वह शव बाहर निकाले गए। वहीं खाई में खड़ी चट्टान होने के कारण अभियान में मुश्किल आ रही थी। लेकिन सभी के प्रयास से अभियान को सफल बनाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed