फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath helicopter service suspended after Uttarkashi helicopter accident passengers distressed

Helicopter Crash: उत्तरकाशी हादसे के बाद केदारनाथ हेली सेवा रोकी गई, तीनों हेलिपैड पर यात्री हुए परेशान

Thu, 08 May 2025 11:19 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 May 2025 11:19 AM IST
सार

उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों के मौत हो गई है, जिसके बाद केदारनाथ हेली सेवा पर भी रोक लगा दी गई।

विज्ञापन
Kedarnath helicopter service suspended after Uttarkashi helicopter accident passengers distressed
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी में आज सुबह हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद केदारनाथ हेली सेवा भी रोक दी गई है, जिसके चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। कई यात्री अब पैदल ही यात्रा पर निकल पड़े हैं। यूकाडा के अपर कार्यकारी अधिकारी, दयानंद सरस्वती की ओर से यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा तीन जगह से केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालित की जाती है।इन तीनों जगह पर मौजूद यात्री परेशान हो उठे जब अचानक हेली सेवा रोक दी गई। उत्तराकाशी में हेलिकॉप्टर हादसे के बाद तुरंत यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों के मौत हो गई है। पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।  गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल हैं।  सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Helicopter Crash: काली सुबह...उड़ान में दब गई चीखें...हादसे ने छीन ली छह लोगों की जिंदगी, तस्वीरें

सीएम ने जताया दुख
हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed