फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मन्नत पूरी होने पर इस बॉलीवुड सिंगर ने मंदिर में चढ़ाया सोने का छत्र, देखने को उमड़े फैंस

Sun, 17 Jun 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Jun 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Bollywood singer jubin nautiyal donate Gold chatra in mahasu temple
jubin nautiyal

मन्नत पूरी होने और अपने जन्मदिन पर देवभूमि के मंदिर में इस बॉलीवुड सिंगर ने अपने आराध्य देवता को 15 तोले सोने का छत्र चढ़ाया।

Bollywood singer jubin nautiyal donate Gold chatra in mahasu temple
jubin nautiyal

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने गुरुवार शाम को अपने जन्मदिन पर हनोल स्थित मंदिर में अपने आराध्य देवता महासू देवता के दर्शन किए। उन्होंने देवता को साढ़े 15 तोले का सोने का छत्र अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता समेत मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मंदिर समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह स्वरूप मंदिर का चित्र भेंट किया।

Bollywood singer jubin nautiyal donate Gold chatra in mahasu temple
jubin nautiyal

उन्होंने कहा कि मंदिर को पांचवें धाम का दर्जा देने के लिए वह जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही जुबिन मंदिर परिसर से बाहर निकले वहां मौजूद लोगों में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए होड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood singer jubin nautiyal donate Gold chatra in mahasu temple
jubin nautiyal - फोटो : AmarUjala

इससे पूर्व बीते बुधवार को जुबिन अपने पिता रामशरण नौटियाल और माता नीना नौटियाल के साथ हनोल पहुंच गए थे। खासकर युवाओं में जुबिन के साथ सेल्फी लेने को होड़ मची रही। जहां उन्होंने देर रात्रि गीतों की भी प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Bollywood singer jubin nautiyal donate Gold chatra in mahasu temple
mahasu temple hanol

सुबह छह बजे उन्होंने अपने आराध्य महासू देवता के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य नारायण सिंह, मेाहन लाल सेमवाल, महेश कुमार,  रघुवीर सिंह रावत, सहायक बजीर सुनील जोशी, पुजारी गीता नौटियाल, प्रबंधक मुन्ना नौटियाल आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed