फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में प्रकृति का प्रकोप: नदियों का बढ़ा जलस्तर,सड़कों पर गिरे भारी पेड़, यमुनोत्री में बारिश से हड़कंप

Wed, 06 Aug 2025 08:26 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Aug 2025 08:26 AM IST
सार

उत्तराखंड में भारी बारिश ने चिंता बढ़ाई हुई हैं। एक तरफ जहां उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मची है वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हाईवे सड़कें बंद होने के साथ ही नदियों का बढ़ता जल स्तर डरा रहा है।

विज्ञापन
Heavy rain in Uttarakhand rivers water level increased debris falling from hill highway closed Cloudburst
देवप्रयाग: सड़क पर आए भारी बोल्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में प्रकृति का प्रकोप दिख रहा है। दो दिन की लगातार बारिश ने उत्तराखंड पर कहर बरपाया है। आज भी बादलों से राहत के आसार कम हैं। देहरादून हरिद्वार, टिहरी, चमोली और उत्तरकाशी में भारी बारिश को देखते हुए स्कूल बंद हैं। छह अगस्त को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। 



कर्णप्रयाग: बदरीनाथ हाईवे खुला, मलबा हटाने का काम जारी
कर्णप्रयाग के उमटा के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह करीब 5:45 बजे हाईवे खुला तो राहत मिली, जिससे फंसे वाहनों को निकाल लिया गया। हालांकि अलकनंदा और पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ने से इलाके में खतरा बना हुआ है, और मलबा हटाने का कार्य अब भी जारी है।

Heavy rain in Uttarakhand rivers water level increased debris falling from hill highway closed Cloudburst
पापड़गाड के समीप गंगोत्री हाईवे करीब 30 मीटर धंसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नई टिहरी: नगुण-भवान मार्ग अवरुद्ध
नई टिहरी के रोतुकीबेली के पास नगुण-भवान मार्ग एक पेड़ गिरने से बंद हो गया है। इस मार्ग के बाधित होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। प्रशासन द्वारा पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया गया है।


 

Heavy rain in Uttarakhand rivers water level increased debris falling from hill highway closed Cloudburst
उत्तराखंड: बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बड़कोट: यमुनोत्री घाटी में बारिश से हड़कंप
यमुनोत्री घाटी में लगातार तीसरे दिन बारिश जारी है, जिससे यमुना और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। स्याना चट्टी में यमुना नदी और कुपड़ा खड्ड में मलबे और पत्थरों के बहाव ने लोगों की नींद उड़ा दी है। यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर मलबा और सड़क धंसने से बंद पड़ा है, जिससे आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain in Uttarakhand rivers water level increased debris falling from hill highway closed Cloudburst
चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन घाट क्षतिग्रस्त, शिव मंच तक पहुंचा गंगा का पानी
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन घाट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और गंगा का पानी शिव मंच के नीचे से होकर बह रहा है। शिव मंच के चारों ओर लगी लोहे की ग्रिल भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हालांकि गंगा नदी अभी त्रिवेणी घाट पर डेंजर लेवल से 30 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, लेकिन जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Cloud Burst: धारण क्षमता कहीं बदल न दे देवभूमि की धारणा, चमक-दमक में पहाड़ के कराहने की आवाज अनसुनी

विज्ञापन
Heavy rain in Uttarakhand rivers water level increased debris falling from hill highway closed Cloudburst
नदिया उफान पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देवप्रयाग: नदियों का रौद्र रूप, घाट डूबे, जनजीवन प्रभावित
उत्तराखंड में मंगलवार से हो रही लगातार बारिश से स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। अलकनंदा, भागीरथी और गंगा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे देवप्रयाग में कई घाट और धार्मिक स्थल जलमग्न हो गए हैं। भागीरथी नदी खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही है। अलकनंदा नदी खतरे के निशान से 1 मीटर नीचे है। गंगा नदी खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे, लेकिन जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। देवप्रयाग के संगम घाट, फुलाड़ीघाट, श्राद्ध गुफा, हनुमान मंदिर और भरत मंदिर जलमग्न हो गए हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई लिंक रोड बंद हो गए हैं, जिससे दूध, सब्जी और अखबार जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed