धनौल्टी जा रही कार शनिवार तड़के पीपीसीएल तम्मूधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सेंट मैरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। चारों युवक दिल्ली के लक्ष्मीनगर से आ रहे थे।
दिल्ली से धनौल्टी जा कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक कार संख्या संख्या डीएल 2 सी एडब्ल्यू 8734 शनिवार को तड़के मसूरी से धनौल्टी जा रही थी। पीपीसीएल के समीप वह कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार युवक सवार थे जिvमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस से सेंट मैरी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। वहीं कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे आईटीबीपी के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों शव खाई से निकाले।
एसएसआई विजय भारती ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस मौके के लिए रवाना हुई। खाई में सभी युवक दूर दूर पड़े थे। जिस कारण करीब चार घंटे बचाव का काम चला। गंभीर रूप से घायल एक युवक सबसे नीचे गहरी खाई में पड़ा था। उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी पहचान राहुल रावत (19) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि सूरज रावत (21) पुत्र मदन सिंह रावत, प्रिंस तंवर (24) पुत्र बिटटू तंवर और मन्नू (40) पुत्र सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
बताया गया है कि चारों युवक देर रात दिल्ली से धनौल्टी घूमने जा रहे थे। घायल राहुल और मृतक सूरज चचेरे भाई हैं जबकि मन्नू व प्रिंस इनके पड़ोसी थे। मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत स्थित ईको बैरियर की रसीद से पता चला कि युवक शनिवार तड़के ही मसूरी से धनौल्टी की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार लालकृष्ण आडवाणी के निजी सचिव पारस ने मसूरी पुलिस से फोन पर वार्ता कर दुर्घटना में मृतक व घायल युवकों के बारे में जानकारी ली। घायल राहुल दिल्ली के भाजपा नेता का पुत्र बताया जा रहा है।
तीव्र मोड़, संकरी सड़क और उस पर सड़क किनारे पैराफिट न होना तीन युवकों की मौत का सबब बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि सड़क किनारे पैराफिट होता तो शायद हादसा टल सकता था। पूर्व में भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। चार साल पहले भी एक वाहन पैराफिट तोड़कर खाई में जा गिरा था लेकिन विभाग ने तब से इस स्थान पर पैराफिट लगाने की जहमत नहीं उठाई जिसका खामियाजा तीन युवकों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है। स्थानीय निवासी राम सिंह और जयपाल भंडारी ने बताया कि शनिवार तड़के कार गिरने की आवाज पास के गांव वालों ने सुनी थी। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के गांवों के लोगों और पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि मार्ग संकरा होने व सड़क किनारे पैराफिट न होने के कारण यह दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।