हरिद्वार महाकुंभ शुरू होने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने राज्य सीमा और मेला क्षेत्र में रैंडम जांच बढ़ा दी है। राज्य सीमा और मेला क्षेत्र में 12998 यात्रियों की कोरोना जांच की गई। इस दौरान सात यात्री संक्रमित मिले। सभी सात यात्रियों को परिवार सहित वापस भेज दिया गया है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग नेे हरिद्वार में कोविड जांच की क्षमता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को राज्य सीमा और मेला क्षेत्र में 33 कोविड जांच टीम तैनात की गई थीं। इनमें 23 निजी लैब की जांच टीम भी शामिल थीं।
महाकुंभ में लापरवाही: न मास्क न शारीरिक दूरी का ख्याल, घाटों पर बखौफ घूम रहे श्रद्धालु, तस्वीरें...
सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि टीमों ने रात नौ बजे तक 12998 यात्रियों की रैंडम जांच की। जांच के दौरान भगवानपुर में दो, रेलवे स्टेशन पर दो, दक्षद्वीप पार्किंग में दो और नारसन बॉर्डर में एक यात्री पॉजिटिव पाया गया।
महाकुंभ 2021: हरिद्वार कुंभ मेले में आने वाले संक्रमितों पर ऐसे रखी जाएगी नजर, मरीज का मिलेगा पूरा रिकॉर्ड
सभी संक्रमित यात्रियों को संपर्क में आए लोगों को वापस भेज दिया गया है। स्थानीय प्रशासन को यात्री के पॉजिटिव मिलने की सूचना भी दी गई है। इसके अलावा जिले में 2012 लोगों की आरटीपीसीआर जांच भी गई है। जांच की रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
2 of 5
बॉर्डर पर कोरोना की जांच कराते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, श्रद्धालुओं को कोविड निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता के बाद से चिड़ियापुर और लाहड़पुर बॉर्डर पर बसों, कारों एवं अन्य वाहनों की चेकिंग की गई। बॉर्डर पर वाहनों की कतार लगी रही। स्टाफ होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। चिलचिलाती धूप में श्रद्धालुओं को पानी के लिए तरसना पड़ा। इस दौरान करीब सात हजार वाहनों की चेकिंग की गई। लाहड़पुर बॉर्डर पर 734 और चिड़ियापुर में 1564 यात्रियों की जांच की गई।
3 of 5
बॉर्डर पर कोरोना की जांच कराते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार से महाकुंभ का आगाज होने के साथ ही धर्मनगरी पहुंचने श्रद्धालुओं की तादात बढ़ गई है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता के चलते जिले में सात चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इनमें हरिद्वार आवाजाही के लिए नारसन, नेपाली फार्म और चिड़ियापुर मुख्य बॉर्डर हैं। चिड़ियापुर और लाहड़पुर बॉर्डर पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान जांच कर रहे हैं। 14 काउंटरों पर चेकिंग और दो काउंटरों पर सैंपलिंग की व्यवस्था है। जिन यात्रियों के पास रिपोर्ट नहीं है उनके सैंपल लिए जा रहे हैं।
4 of 5
बॉर्डर पर कोरोना की जांच कराते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
चिडियापुर बॉर्डर पर पुलिस ने वाणिज्य कर विभाग के भवन में जांच केंद्र बनाया है। एक बस के यात्रियों की जांच और उनकी एंट्री करने में करीब दो घंटे लग रहे हैं। बिजनौर के रहने वाले हरीश चंद्र, मनोज शर्मा ने बताया कि वह हरिद्वार जा रहे थे। सीमा पर पंजीकरण और जांच कराने के दौरान समय ज्यादा लग रहा है। बॉर्डर पर पेयजल, शौचालय की कोई सुविधा नहीं है। गर्मी और धूप से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बस सवार यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
5 of 5
बॉर्डर पर कोरोना की जांच कराते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर डिपो के परिचालक ने बताया कि यात्री पंजीकरण और एंटीजन टेस्ट कराने के लिए बसों से उतर रहे हैं। सवारियों को अलग-अलग लाइनों में लगने से परेशानी हो रही है। इसके अलावा समय भी अधिक लग रहा है। यदि बस को एक लाइन दी जाए तो कम समय लगेगा। कोटद्वार से डोईवाला जा रहे कुछ यात्री पैदल ही सीमा पारकर गंतव्य की तरफ चल दिए। पूछने पर उन्होंने बताया कि तीन घंटे तक कौन यहां पर खड़ा होगा।