फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार महाकुंभ 2021ः धूप में गर्म रेत पर तपस्या में लीन हैं साधु, तस्वीरों में देखें इनका कठिन तप

Sun, 21 Mar 2021 11:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Mar 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2021: saints are doing tapasya on hot sand in the hot sun
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

महाकुंभ मेले में आए साधु-संत और नागा बाबा अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार तपस्या में लीन हैं। गंगा किनारे चिलचिलाती धूप में नागा बाबा गर्म रेत पर अग्नि के घेरे में बैठकर तपस्या में लीन हैं। नागा बाबाओं का कहना है कि वह अपने गुरुओं की परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं। 12 साल की तपस्या में लीन पांच नागा बाबा अलग-अलग मौसम में रहकर तपस्या कर रहे हैं। गर्मी में गर्म रेत पर बैठकर चारों तरफ अग्नि का घेरा बनाकर, सर्दी में पानी में खड़े होकर और बरसात में पेड़ के नीचे बैठकर यह साधु तपस्या करते हैं। तपस्या कर रहे बाबा रविंद्र गिरि ने बताया कि उनका आश्रम मरौली गांव राजस्थान में हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग नियमों के अनुसार तपस्या की जाती है। वह अपने गुरु महाराज की आज्ञा से 12 साल की तपस्या में जुटे हैं। यह शिवरात्रि के दिन शुरू होती है और ज्येष्ठ माह में आने वाले दशहरे पर गुरू की आज्ञा से समाप्त होती है। तपस्या का समापन गुरु महाराज कहीं भी करा सकते हैं। चाहे गंगा के किनारे हो या यमुना के किनारे। इस समय उनकी तपस्या बैरागी कैंप में गंगा के किनारे चल रही है। यहां पर वह अग्नि का घेरा बनाकर गर्म रेत पर बैठकर सफेद चादर ओढ़कर तपस्या में लीन है।

Haridwar Kumbh 2021: saints are doing tapasya on hot sand in the hot sun
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
रविंद्र गिरि ने बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने यह तपस्या शुरू की जो अब 2023 में पूर्ण होगी। 
 
Haridwar Kumbh 2021: saints are doing tapasya on hot sand in the hot sun
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
वहीं महाकुंभ स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे हठयोगी संत घनश्याम गिरि और महंत राधेपुरी श्रद्धालुओं के लिए कौतुक बने हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2021: saints are doing tapasya on hot sand in the hot sun
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
घनश्याम गिरि 14 सालों से खड़े हैं तो महंत राधेपुरी 10 सालों से एक हाथ उठाकर साधना कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2021: saints are doing tapasya on hot sand in the hot sun
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

रक्तसंचार बाधित होने से महंत राधेपुरी का हाथ कमजोर और अंगुलियां सिकुड़ गई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed