Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar: एक ही परिवार में तीन मौत से सहम उठे लोग...कहासुनी और फिर गोली की आवाज...लोगों की जुबां पर कई सवाल

Tue, 26 Nov 2024 03:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 26 Nov 2024 03:04 PM IST
सार

Haridwar Crime News: हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी पर बेसबॉल से वार करने के बाद सास के सिर में पिस्तौल से गोली मारकर फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन
Haridwar Crime Husband Murder his wife and mother-in-law then committed suicide People were scared
अरोड़ा, उनकी पत्नी और सास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार रानीपुर कोतवाली की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक ही परिवार में पत्नी-सास और दामाद की मौत से धर्मनगरी के लोग सहम उठे। मकान में ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहने वाला परिवार भी दहशत में आ गया। देर शाम पहले कहासुनी और फिर गोली चलने की आवाज आने पर बुजुर्ग के पोते को किरायेदार ने जानकारी दी।



पोते ने परिचित को फोन किया और फिर पुलिस तक बात पहुंची। गेट तोड़कर अंदर पहुंचने पर तीन शव खून से लथपथ मिले तो पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मूल रूप से पटना निवासी स्व. जगदीश चंद्र दीपक का परिवार का काफी साल पहले टिहरी विस्थापित कॉलोनी में आकर रहने लगा था। उनकी पत्नी शकुंतला दीपक काफी समय से बेटी और दामाद के साथ दिल्ली में रह रहीं थीं। उनका एक पुत्र मेरठ में रहता है, जबकि पोता अर्णव देहरादून में नौकरी करता है।

 

Trending Videos
Haridwar Crime Husband Murder his wife and mother-in-law then committed suicide People were scared
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दरवाजा अंदर से बंद मिला
रविवार को ही राजीव अरोड़ा, उनकी पत्नी सुनीता, सास शकुंतला हरिद्वार आए थे। सोमवार की शाम अचानक तीनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि बात इतनी बढ़ गई। पुलिस की मानें तो पहले झगड़ा होने पर कहासुनी की आवाजें ऊपर पहली मंजिल पर किराये पर रहने वाले परिवार की महिला ने सुनी। फिर कुछ देर बाद सुनीता और शंकुतला के चीखने की आवाज आई। इससे पहले गोलियां भी चलीं। इस आवाज को सुनकर वह नीचे आईं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

 

Haridwar Crime Husband Murder his wife and mother-in-law then committed suicide People were scared
राजीव अरोड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दरवाजा तोड़कर अंदर के हालात देखे तो मामला विभत्स निकला
किरायेदार ने फोन कर देहरादून में बुजुर्ग शकुंतला के पोते अर्णव को अनहोनी होने की जानकारी दी। पड़ोस में रहने वाले परिचित पंकज शर्मा को अर्णव ने फोन कर इस बारें में बताया। पंकज शर्मा ने पुलिस को जानकारी दी और तब पुलिस टीम मौके पर पहुंची उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर के हालात देखे तो मामला विभत्स निकला। पुलिस टीम ने पूछताछ की तो इसमें अधेड़ सास-पत्नी की हत्या करने और खुद को गोली मारने की बात सामने आने पर अधिकारी भी सन्न रह गए। इस सनसनीखेज वारदात का पता चलते ही लोग सहम उठेे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Crime Husband Murder his wife and mother-in-law then committed suicide People were scared
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कॉलोनी में सबसे पुराना घर है

कॉलोनी में ही रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी ने बताया कि जिस घर में घटना हुई वह सबसे पुराना मकान है। गली नंबर आठ के पास सड़क किनारे ही बने घर के अंदर वारदात के होने बाद आसपास के लोग भी सकते में हैं। लोगों के जुबां पर एक ही बात थी कि कल ही तो बुजुर्ग व उसके बेटी-दामाद आए थे, आज ऐसा हो जाएगा बिल्कुल भी विश्वास नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें...Haridwar: लव मैरिज कर बसाया था परिवार, पलभर के गुस्से में उजाड़ा...पत्नी-सास को मार डाला, फिर ले ली अपनी जान

विज्ञापन
Haridwar Crime Husband Murder his wife and mother-in-law then committed suicide People were scared
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

या पहले से ही था ऐसा कुछ करने का प्लान?
- घटना के वक्त मौके से मिली लाइसेंसी पिस्तौल के साथ ही पास में खोखे मिले। राजीव अरोड़ा की जेब से एक गोलियों भरी मैगजीन मिली है। ऐसे में संभावना ये भी है कि कहीं पहले से ही तो ऐसा कुछ करने की प्लानिंग राजीव के मन में तो नहीं चल रही थी। ऐसे तमाम सवाल हैं जिनके जवाब ढूंढना पुलिस को बाकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed