फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली ही बारिश से ताल तलैया बना हरिद्वार शहर, तस्वीरें

Wed, 28 Jun 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 28 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
haridwar city after heavy rain
haridwar city - फोटो : amarujala

मानसून की पहली बारिश ने ही शहर को ताल तलैया बना दिया। जलभराव के कारण जगह-जगह वाहनों के पहिए थम गए। ज्वालापुर से लेकर उत्तरी हरिद्वार तक जलभराव होने से शहर का हाल बेहाल रहा। भगत सिंह चौक पर पानी भरने से रूट डायवर्ट करना पड़ा। वाहनों को टिबड़ी फाटक से निकाला गया। ट्रेनों के आवागमन पर बार-बार फाटक बंद होने पर लंबा जाम लग गया।  

Trending Videos
haridwar city after heavy rain
haridwar city - फोटो : amarujala

लंबे इंतजार के बाद जमकर बारिश शुरू हुई। बारिश रुक-रुककर दोपहर दो बजे तक चलती रही। हालांकि हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में रुड़की के मुताबिक बारिश कम ही हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के के अनुसार हरिद्वार में 40 एमएम पानी बरसा। 

haridwar city after heavy rain
haridwar city - फोटो : amarujala

टिबड़ी फाटक के दोनों तरह लंबा जाम लग गया। शहर के अंदर की मुख्य सड़क से भी निकलना मुश्किल हो गया। जाम से खुलवाने के लिए पुलिस नजर नहीं आई। जाम बेकाबू होने के बाद कुछ पुलिस कर्मी सड़क पर उतरे।  करीब घंटे भर में यातायात सुचारु किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
haridwar city after heavy rain
haridwar city - फोटो : amarujala

सुबह शुरू हुई बारिश लोगों के लिए आफत बनकर बरसी। पानी के तेज बहाव से  संपर्क मार्गों पर बनी कई पुलियाएं टूट गईं। इनमें भगवानपुर-सिकरोढ़ा मार्ग पर बेलड़ी गांव के निकट पुलिया बह गई। इसके अलावा हबीबपुर निवाद्दा जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया भी टूट गई। सिकरोढ़ा गांव के निकट पुलिया समेत भी कई अन्य पुलियाएं भी टूट गईं।

विज्ञापन
haridwar city after heavy rain
haridwar city

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। पशुओं के लिए चारा व अन्य जरूरी सामान की भी पूर्ति नहीं हो पाई। दूसरी तरफ  सुबह से ही बिजली आपूर्ति नहीं होने से भी ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पेजयल आपूर्ति भी प्रभावित रही। उधर ऊर्जा निगम के जेई प्रमोद कुमार का कहना है कि बिजली की लाइनों पर जगह- जगह पेड़ों की टहनियां लटकने से लाइनों में फाल्ट आ रहे हैं। बारिश कम होने पर बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed