गुड्स और सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) लागू होने के बाद 1 जुलाई से रोजमर्रा की जीवन शैली में बड़ा बदलाव हो रहा है।
{"_id":"595386084f1c1bf11b8b494b","slug":"goods-and-services-tax-main-points","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से लागू हो रहे GST के बारे में ये जरूरी बातें नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से लागू हो रहे GST के बारे में ये जरूरी बातें नहीं जानते होंगे आप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
GST
Trending Videos
Earn Money
जीएसटी का सबसे बड़ा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। यह केंद्र और राज्यों के करों, जिनमें वैल्यु ऐडेड टैक्स (वैट) और केंद्रीय बिक्री कर की जगह लेगा। माना जा रहा है कि जीएसटी से पूरा देश एक सिंगल कॉमन मार्केट में तब्दील हो जाएगा। आइए देखते हैं जीएसटी से जनता के जीवन पर क्या फरक पड़ेगा। देहरादून के टैक्स एक्सपर्ट अवनीश अग्रवाल ने जीएसटी के बारे कुछ खास बाते बताई हैं।
75 लाख रुपये से कम के सालाना टर्नओवर वाले रेस्टोरेंट पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगना है। इसका मतलब है कि यहां भोजन करना पहले से थोड़ा सस्ता होगा। दूसरी ओर, बिना एयर कंडीशनवाले रेस्टोरेंट में भोजन करना थोड़ा महंगा पड़ेगा क्योंकि पहले इनपर 6 प्रतिशत वैट लगता था, लेकिन अब जीएसटी की दर 12 प्रतिशत हो जाएगी। जहां तक बात एयर-कंडीशन वाले रेस्टोरेंट की है तो यहां भी भोजन थोड़ा महंगा होने का ही अनुमान है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
landline phone
टेलिफोन बिल पर मौजूदा 15 प्रतिशत की बजाय 18 प्रतिशत जीएसटी लागू होनेवाला है। इसलिए आपका टेलिफोन बिल बढ़नेवाला है। इसी तरह ब्यूटी पार्लर जाना भी महंगा पड़ेगा। दोपहिया वाहन सस्ते तो होंगे, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं क्योंकि अभी मोटरसाइकल या स्कूटर पर वैट और एक्साइज ड्यूटी मिलाकर उसकी कुल लागत का 30 प्रतिशत पड़ता है जबकि जीएसटी की दर 28 प्रतिशत होगी।
विज्ञापन
Mahindra electric cars
छोटी कारें अच्छी-खासी सस्ती होनेवाली हैं क्योंकि इन कारों पर 29 प्रतिशत जीएसटी लगना है जबकि अभी इन पर 40 प्रतिशत टैक्स लग रहा है। वहीं, लग्जरी कारों के दाम भी घटेंगे क्योंकि जीएसटी में ज्यादा-से-ज्यादा 43 प्रतिशत (28 प्रतिशत जीएसटी और 15 प्रतिशत सरचार्ज) टैक्स लगेगा जबकि अभी इन पर 46 प्रतिशत टैक्स देना पड़ रहा है।