फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम विभाग की चेतावनी: इन छह जिलों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि से बढ़ेगी ठंड

Thu, 05 Apr 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Apr 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm and rain warning for 24 hours in six districts of uttarakhand
hailstorm

गर्मी शुरू ही हुई थी कि उत्तराखंड में मौसम में फिर से करवट बदल ली। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में 24 घंटे बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

Hailstorm and rain warning for 24 hours in six districts of uttarakhand
ओलावृष्टि - फोटो : amar ujala

प्रदेश के छह जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने इन छह पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। जबकि, प्रदेश के अन्य स्थानों में भी बादल छाए रह सकते हैं।

Hailstorm and rain warning for 24 hours in six districts of uttarakhand
rain in dehradun

बुधवार को राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छाने लगे थे। शाम को एक बार आसमान काले बादलों से घिर गया। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद तेज हवा और अंधड़ चलने के बाद मौसम काफी हद तक साफ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hailstorm and rain warning for 24 hours in six districts of uttarakhand
rain in dehradun

वहीं, प्रदेश के कई पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

विज्ञापन
Hailstorm and rain warning for 24 hours in six districts of uttarakhand
rain in dehradun

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने और झक्कड़ की संभावना है। जबकि, देहरादून, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अन्य स्थानों पर भी बादल छाए रहे सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed